{"_id":"5e53e9958ebc3ef3bf3f12c3","slug":"income-tax-department-survey-on-karan-johar-ekta-kapoor-and-seven-production-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर और एकता कपूर सहित मुंबई में सात प्रोडक्शन हाउस पर आयकर विभाग का सर्वे, ये है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर और एकता कपूर सहित मुंबई में सात प्रोडक्शन हाउस पर आयकर विभाग का सर्वे, ये है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 24 Feb 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर और एकता कपूर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में अक्सर लीड एक्टर्स के अलावा आपको कई छोटे-छोटे साइड कलाकार भी नजर आते हैं। कभी ये भीड़ में नजर आते हैं तो कभी परदे पर सामने से गुजर जाते हैं। अक्सर इन्हें डायलॉग नहीं दिए जाते लेकिन इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अब कलाकारों को दी जाने फीस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सर्वे किया है।
2 of 4
income tax
- फोटो : Social Media
ये सर्वे फिल्मों और सीरियल्स में एक्स्ट्रा के तौर पर काम करने वाले जूनियर आर्टिस्ट को दिए जाने वाले भुगतान से कम टैक्स काटे जाने को लेकर किया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता सालों से एक्स्ट्रा एक्टर्स को भुगतान करने से पहले 2% टैक्स या टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (टीडीएस) काट रहे हैं।
3 of 4
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks
ये प्रोडक्शन हाउस इन एक्स्ट्रा आर्टिस्ट को अनस्किल्ड(अकुशल) कर्मी मानते हैं। लेकिन टैक्स अधिकारी ऐसा नहीं मानते। उनके मुताबिक भले ही ये आर्टिस्ट स्क्रीन पर कुछ ही वक्त के लिए दिखते हों लेकिन ये कुशल कर्मी हैं। इसलिए स्किल्ड कर्मियों की तरह इनका भी 10% टीडीएस काटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फरहान अख्तर
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में सात बड़े प्रोडक्शन हाउस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सर्वे किया। इनमें करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन, वासु भगनानी के पूजा फिल्म्स, लव रंजन के लव रंजन फिल्म्स, फरहान अख्तर के एक्सेल एटरटेनमेंट, एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स, अजय राय के जार फिल्म्स और दिनेश विजन के मौडक फिल्म्स शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।