फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 83 पर किए ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहीं दीपिका, यूजर्स दे रहे शाहीनबाग जाने की सलाह

Mon, 24 Feb 2020 07:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Feb 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone trolled After Her Tweet On Film 83 Users Says Do Not Go Shaheen Bagh
Film 83 Deepika Padukone

1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बन रही फिल्म '83' में रणवीर सिंह, कपिल देव और दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म से दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह हुबहू रोमी की तरह नजर आ रही हैं। दीपिका ने लिखा- "खेल के इतिहास के प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर बनी फिल्म में एक छोटा किरदार निभाना भी सम्मान की बात है।"

Deepika Padukone trolled After Her Tweet On Film 83 Users Says Do Not Go Shaheen Bagh
deepika padukone - फोटो : amar ujala

अब दीपिका अपने इस ट्वीट की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उनका जेएनयू जाना अभी तक भूले नहीं हैं। दरअसल  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सात जनवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंचीं और हिंसा में घायल छात्रों से मिलीं। इसके बाद उनकी फिल्म छपाक रिलीज हुई और लोगों ने उनकी फिल्म बायकॉट करने की बात कही।
 

Deepika Padukone trolled After Her Tweet On Film 83 Users Says Do Not Go Shaheen Bagh
deepika padukone - फोटो : instagram

एक बार फिर यूजर्स उन्हें जेएनयू जाकर उनकी आने वाली फिल्म 83 का प्रमोशन करने के लिए कह रहे हैं ताकि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को भी बायकॉट किया जा सके। एक यूजर ने लिखा- इस फिल्म का भी छपाक करवा लेना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone trolled After Her Tweet On Film 83 Users Says Do Not Go Shaheen Bagh
deepika padukone - फोटो : social media

वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने दीपिका को दोबारा जेएनयू न जाने की सलाह दे डाली। वहीं एक यूजर ने कहा- दीदी जा नहीं रहीं आप शाहीनबाग वालों के साथ खड़ा होने के लिए। 
 


 

विज्ञापन
Deepika Padukone trolled After Her Tweet On Film 83 Users Says Do Not Go Shaheen Bagh
फिल्म 83 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें दीपिका के साथ हिंदी सिनेमा का हर बड़ा निर्देशक काम करना चाहता है। फिल्म '83' में उनकी एंट्री शूटिंग के आखिरी दिनों में हुई। फिल्म के निर्देशक कबीर खान इस बारे में कहते हैं, 'मैंने हमेशा दीपिका को एक अभूतपूर्व अभिनेत्री के रूप में सोचा है और जब मैं रोमी देव की भूमिका के लिए कास्टिंग के बारे में सोच रहा था, तो मेरे दिमाग में केवल उन्हीं का नाम आया। रोमी के पास बहुत ही आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा है और दीपिका ने पूर्णता के साथ इसे निभाया है। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री, कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद करेगी। मुझे खुशी है कि दीपिका हमारे 83 के सफर का एक अभिन्न हिस्सा बन रही हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed