{"_id":"5d527f638ebc3e6cb025d4ae","slug":"independence-day-2019-bollywood-hit-films-on-patriotic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति पर बनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आ गई थी 'क्रांति', कोई न तोड़ पाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देशभक्ति पर बनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आ गई थी 'क्रांति', कोई न तोड़ पाया रिकॉर्ड
Tue, 13 Aug 2019 03:14 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
रंग दे बसंती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड समय-समय पर आजादी के रंगों को बखूबी दिखाता रहा है । कुछ फिल्में रियल स्टोरी पर बनीं तो कुछ स्क्रिप्टेड थीं । कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप । हम ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी कहानी भले ही बनावटी हों लेकिन जब दर्शकों ने इसे थिएटर में जाकर देखा तो उनके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना जाग उठी । इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर भी क्रांति ला दी थी ।
Kranti
- फोटो : social media
क्रांति- 1981 में रिलीज हुई मनोज कुमार, हेमा मालिनी, दिलीप कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की इस सुपरहिट फिल्म का कोई तोड़ नहीं है । फिल्म के गाने देशभक्ति से ओत-प्रोत थे । यह फिल्म उस वक्त जबरदस्त हिट साबित हुई थी । फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी । वहीं फिल्म को मनोज कुमार ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।
लगान
- फोटो : file photo
लगान- साल 2001 में आई आमिर खान की इस फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दिखाई गई थी जो क्रिकेट पर आधारित थी । यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म थी । 'लगान' को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था । इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई करीब 180 करोड़ रुपए रही थी ।
पढ़ें: डेब्यू फिल्म से हिट हुई अनिता राज अचानक छोड़ गईं बॉलीवुड, छेड़छाड़ में फंसा पति तो आईं सामने
पढ़ें: डेब्यू फिल्म से हिट हुई अनिता राज अचानक छोड़ गईं बॉलीवुड, छेड़छाड़ में फंसा पति तो आईं सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
sarfarosh
- फोटो : file photo
सरफरोश- आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी । फिल्म में आमिर खान ने ACP Ajay Singh Rathod का किरदार निभाया था । यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म के कुछ डायलॉग्स को सुन दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपए की कमाई की थी ।
विज्ञापन
Rang De Basanti
- फोटो : file photo
रंग दे बसंती- देश के युवा भले ही आज के हाईटेक जमाने में खुद का अस्तित्व खोते जा रहे हों, लेकिन जब उन्हें ऐसा बेहतरीन सिनेमा देखने को मिलता है तो उनमें भी देशभक्ति की भावना जाग जाती है । राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में आमिर खान ने लीड रोल निभाया था । यह फिल्म दिल्ली के कुछ युवाओं पर आधारित थी । फिल्म साल 2006 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपए कमाए थे।
पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मलाइका-अर्जुन, ये 4 सितारे भी रात को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मलाइका-अर्जुन, ये 4 सितारे भी रात को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट