पूरा देश 76वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। आज के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोग आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। कुछ ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए सोशल मीडिया पर तिरंगे की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी पर तिरंगे का चित्र लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। हालांकि, कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने आजादी के 75 साल पूरे होने पर अपनी डीपी नहीं बदली है। आइये देखते हैं सेलेब्स की फोटोज-
76th Independence Day: इन सितारों ने अपनी डीपी में नहीं लगाया तिरंगा, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Independence Day 2022:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन-किन अभिनेताओं ने पोस्ट किया तिरंगा?
बता दें कि बॉलीवुड और साउथ के ऐसे बहुत सारे अभिनेता हैं जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। हालांकि, आजादी के 75 वर्षों का जश्न मनाने और प्रधानमंत्री के 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने के लिए इन्होंने न केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बल्कि अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी में भी तिरंगा लगाया है। जी हां, इस लिस्ट में आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर, शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनू सूद, सारा अली खान, वरुण धवन, सलमान खान, आमिर खान और महेश बाबू जैसे सितारों का नाम शामिल है।
सोनू सूद
इन सितारों ने नहीं बदली डीपी
वहीं कुछ सितारें ऐसे भी जिन्होंने न इंस्टाग्राम और न ही ट्विटर की डीपी में बदलाव किया है। सामंथा, प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन, प्रभास, करीना कपूर खान और अल्लू अर्जुन ने आज सुबह 10 बजे तक अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा का प्रतीक चिन्ह नहीं लगाया था।
सोशल मीडिया पर उठी आवाज
फिल्मों को बायकॉट करने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स इसके खिलाफ आवाज उड़ा रहे हैं। कुछ सेलेब्स के डीपी बदलने के निर्णय की सराहना कर रहे हैं, कुछ उन अभिनेताओं को ट्रोल कर रहे हैं जिन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर अपने डीपी में तिरंगा का चित्र नहीं लगाया। वहीं कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर स्टैंड लेते हुए लिख रहे हैं कि डीपी में तिरंगा लगाना ही देशभक्ति नहीं है। बल्कि अपने हर कार्य को करते वक्त देश की छवि को ध्यान में रखना एक सच्ची देशभक्ति है।