फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 बॉलीवुड फिल्मों में दिखा है वायुसेना का पराक्रम, जिसने पीओके में जैश के कैंप की उड़ाईं धज्जियां

Tue, 26 Feb 2019 01:23 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 26 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Indian AirForce strike terrorist camp 5 Bollywood films with air force connection
bollywood

पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) ने एलओसी (LoC) के पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी कैंपों (Terrorist Camp) को धवस्त कर दिया है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने यह तो जरूर माना कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने सीमा का उल्लंघन किया है लेकिन नुकसान से साफ इनकार किया। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद हर तरफ भारतीय वायुसेना (IAF) की जमकर तारीफ हो रही है। आज इस मौके पर आपको भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) के पराक्रम को बयां करती फिल्में बताते हैं।

Indian AirForce strike terrorist camp 5 Bollywood films with air force connection
मौसम
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन पंकज कपूर ने किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में कारगिल वार को भी दिखाया गया था। एयरफोर्स में फाइटर प्लेन के साथ फिल्माए शाहिद के दृश्य फैंस को काफी पसंद आए थे।
Indian AirForce strike terrorist camp 5 Bollywood films with air force connection
विजेता
1982 में रिलीज हुई फिल्म विजेता भी भारतीय वायुसेना के सामर्थ्य को बयां करती फिल्म थी। विजेता फिल्म कुछ दुर्लभ हवाई तस्वीरों के लिए लोकप्रिय मानी जाती है, फिल्म में उन लड़ाकू विमान को दिखाया गया था जो तब वायु सेना के पास उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian AirForce strike terrorist camp 5 Bollywood films with air force connection
अग्निपंख
अग्निपंख साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को संजीव पुरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, समीर धर्माधिकारी, राहुल देव , शमिता शेट्टी, ऋचा, दिव्या दत्ता आदि नजर आये।
विज्ञापन
Indian AirForce strike terrorist camp 5 Bollywood films with air force connection
हिंदुस्तान की कसम
वीरू देवगन की साल 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' भी वायुसेना के पराक्रम को बयां करती है। फिल्म में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और मनीषा कोइराला अहम भूमिका में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed