फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedian Netwoth: कुबेर से कम नहीं इन कॉमेडियन की संपत्ति, जानें राजू श्रीवास्तव से लेकर कपिल शर्मा की नेटवर्थ

Tue, 16 Aug 2022 09:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 16 Aug 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Indian Comedians and Their Net Worth from Raju Srivastava to Sunil Grover
राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में समय के साथ काफी बदलाव आया है। इंडस्ट्री में एक समय पर बेशक सिर्फ हीरो-हीरोइन का नाम गुंजता था लेकिन इसी जगत में अब कॉमेडियन ने भी अपनी खास पहचान बना ली है, जो सिनेमा जगत के हर इवेंट की शान बन गए हैं। राजू श्रीवास्तव, भारती सिंह, कपिल शर्मा समेत तमाम कॉमेडियन जब भी स्टेज पर परफॉर्म करने उतरते हैं, तो धमाल मचा देते हैं। इनके जोक्स और मजेदार अंदाज फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है। लेकिन इसके लिए ये कॉमेडियन मोटी रकम लेते हैं। आइए आपको उनकी नेटवर्थ बताते हैं।

Indian Comedians and Their Net Worth from Raju Srivastava to Sunil Grover
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव इन दिनों अस्पताल में हैं। बीते 10 अगस्त के दिन कॉमेडियन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि, अब वह रिकवर कर रहे हैं। फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में तमाम कॉमेडी शोज किए हैं। इसके लिए वह मोटी रकम चार्ज करते हैं और वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये हैं। 

Indian Comedians and Their Net Worth from Raju Srivastava to Sunil Grover
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक समय पर वह स्टेज शोज करते थे लेकिन अब वह खुद का शो चलाते हैं, जिसमें कई सारे कॉमेडियन नजर आते हैं। हालांकि, वह बॉलीवुड इवेंट्स पर एंकरिंग भी करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा एक महीने में लगभग 3 करोड़ रुपये कमा लेते हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 245 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Comedians and Their Net Worth from Raju Srivastava to Sunil Grover
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक का नाम कॉमेडी की दुनिया में काफी पॉपुलर है। वह तमाम कॉमेडी शो में नजर आ चुके हैं। उनकी कॉमेडी देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा अभिषेक की नेटवर्थ करीब 22 करोड़ रुपये है। वह महीने में 36 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं।

विज्ञापन
Indian Comedians and Their Net Worth from Raju Srivastava to Sunil Grover
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह
भारती सिंह जहां भी नजर आती हैं वहां का माहौल खुशनुमा हो जाता है। वह स्टेज शोज करने के अलावा, सोशल मीडिया पर भी अपने मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह की कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपये है। वह महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed