{"_id":"5d5626d48ebc3e6d0806b1c4","slug":"indian-commercials-ban-in-pakistan-after-article-370-removed-in-jammu-and-kahsmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं ठप ना पड़ जाए पाकिस्तानी मनोरंजन इंडस्ट्री, भारतीय फिल्मों के बैन के बाद अब उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहीं ठप ना पड़ जाए पाकिस्तानी मनोरंजन इंडस्ट्री, भारतीय फिल्मों के बैन के बाद अब उठाया ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
Link Copied
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वालेे अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। पहले तो भारतीय फिल्मों को दिखाने पर बैन लगाया गया अब विज्ञापनों को भी दिखाने पर रोक के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
PEMRA
- फोटो : social media
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने भारतीय टीवी विज्ञापनों पर पूरी तरह से बैन का एलान किया। इनमें वो विज्ञापन होंगे जो भारत में प्रोड्यूस किए गए हैं या उनमें भारतीय कलाकारों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Imran Khan
- फोटो : file photo
PEMRA ने बयान में कहा कि 'पाकिस्तानी टीवी स्क्रीन्स पर भारतीय किरदारों के दिखाए जाने से पाकिस्तानियों को दुख पहुंचता है, जो कश्मीरी भाइयों पर भारतीय अत्याचारों से परेशान हैं।'
4 of 5
Surf Excel (RangLaayeSang)
- फोटो : social media
साल 2002 के सेक्शन 27 (a) को लागू करते हुए PEMRA ने बताया कि डेटॉल साबुन, सनसिल्क शैम्पू, सर्फ एक्सेल पाउडर, नॉर नूडल्स, पैंटीन शैंपू, हेड एंड शोल्डर्स शैंपू, फेयर एंड लवली फेस वॉश, लाइफब्वॉय, सेफगार्ड साबुन और फॉग बॉडी स्प्रे समेत दूसरे विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।
ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों और विज्ञापनों को अपने देश में दिखाने से मना किया है। इससे पहले भी वह ऐसे फैसले लेता रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारत के ऑल इंडिया सिने वर्कस एसोसिएशन(AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बॉलीवुड में पाक कलाकारों पर पूर्णत: प्रतिबंध की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।