सोमवार को सोशल मीडिया पर उस वक्त तहलका मच गया जब साउथ इंडियन एक्टर विजय की मौत की फर्जी खबर फैलने लगी। #RIPactorVIJAY का हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस बात से नाराज होकर विजय के फैंस ने हेटर्स पर जमकर गुस्सा उतारा। इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आर अश्विन भी पीछे नहीं रहे।
सुपरस्टार विजय की मौत की फर्जी खबर पर भड़का ये क्रिकेटर, हेटर्स को ऐसे लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय की मौत की खबर सुनकर फैंस बौखला से गए। नौबत यहां तक आ गई कि खुद क्रिकेटर आर अश्विन को भी इस मुद्दे पर ट्वीट करना पड़ा।
There was an asteroid that missed hitting our planet a few days ago, irregular monsoons hitting different cities, droughts in many parts of our country and very disturbing criminal cases being spoken, but the young generation of our lovey state manage to trend this #RIPactorVIJAY
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) July 29, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक #RIPactorVIJAY के हैशटैग से अबतक 50 हजार से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। इस बात को लेकर विजय के चाहने वाले परेशान हो गए और हैशटैग को बंद करने की अपील की।
विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट स्टार में से एक हैं। वह अपनी अगली फिल्म बिजिल में फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है। इसमें एक्टर को लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।