इंडियन आइडल फेम सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। सायली ने आज यानी 24 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार वालों के अलावा, करीबी दोस्त भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शायली और धवल की वेडिंग तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों ही अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं।
Photos: 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, यहां देखें कपल की वेडिंग तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायली और धवल की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से हुई, जिस वजह से कपल भी महराष्ट्रीयन लुक में नजर आया। सायली दुल्हन के रूप में काफी सुदंर लगीं। सिंगर ने शादी में पीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर लाल प्लेन बॉर्डर है। इसके साथ उन्होंने पर्पल कलर का शॉल पेयर किया है। सिंगर ने अपना लुक गोल्डन लाइट ज्वैलरी और हरे रंग की चूड़ियों से पूरा किया। अपने ओवरऑल लुक में सायली काफी सुंदर लगीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा भी किसी के कम नहीं लगे। धवल क्रीम कुर्ता और पर्पल पायजामे में काफी जच रहे हैं।
View this post on Instagram
दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में सायली और धवल मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों किसी विधि को पूरा कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर सायली की एंट्री की है, जिसमें वह काफी खुश दिख रही हैं। वहीं, ऐसे ही बाकी तस्वीरों में भी दूल्हा-दुल्हन एक साथ नजर आ रहे हैं।
सायली कांबले और धवल ने कल्याण में अपने परिवार वालों और दोस्तों के बीच शादी रचाई। इससे पहले सायली ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। सायली ने मेहंदी सेरेमनी में एक स्ट्रैपी ग्रीन कलर का शरारा पहना था, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप चुना था। इन तस्वीरों के सायली ने कैप्शन में लिखा, ‘मेहंदी।'
View this post on Instagram