सब्सक्राइब करें

Shruti Rao Affair: खेसारी से अफेयर की चर्चाओं पर श्रुति राव का सनसनीखेज खुलासा, भोजपुरी में शुरू हुई नई स्टोरी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress Shruti Rao revelation about rumors of affair with Khesari Lal Yadav said pyaar kiya to darna kya
श्रुति राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी अभिनेत्री श्रुति राव ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव की फिल्म 'लिट्टी चोखा' से की। इस फिल्म में उनकी छोटी सी भूमिका थी लेकिन खेसारी लाल की अगली फिल्म 'आशिकी' में वह उनकी हीरोइन बनकर आईं तो खबरें यह उड़ने लगी कि खेसारी लाल के कहने पर ही उन्हें ‘आशिकी’ में हीरोइन का काम मिला। तब से ही खेसारी और श्रुति के अफेयर की खबरें भोजपुरी सिनेमा में चटखारे लेकर पढ़ी सुनी जाती हैं। हाल ही में इस बारे में जब श्रुति राव से पूछा गया तो उन्होंने भी इस पूरे मामले से इन्कार नहीं किया। वह कहती हैं, ‘यह मेरी प्राइवेसी है, इस बारे में क्या बात करना।’ श्रुति राव के इस गोल मटोल जवाब से ही समझा जा सकता है कि आखिर माजरा क्या है?

Trending Videos
bhojpuri actress Shruti Rao revelation about rumors of affair with Khesari Lal Yadav said pyaar kiya to darna kya
श्रुति राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डंके के चोट पर करूंगी डेट 

श्रुति राव कहती हैं, ‘जब भी मैं किसी को डेट पर करूंगी। इसमें छुपाने जैसी कोई बात नहीं होगी। अजी प्यार किया तो डरना क्या? जब करेंगे तब सबको पता चल जाएगा।’ भोजपुरी सिनेमा में श्रुति राव का बड़ा नाम है और वह अब तक खेसारी लाल यादव के अलावा दिनेशलाल यादव निरहुआ, कल्लू, गौरव झा, प्रमोद प्रेमी जैसे सितारों के साथ अब तक करीब दो दर्जन फिल्में कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress Shruti Rao revelation about rumors of affair with Khesari Lal Yadav said pyaar kiya to darna kya
श्रुति राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खेसारी के लिए बैडलक?
उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली श्रुति राव का काफी समय दिल्ली में बीता। वहीं पर रहते हुए उन्हें खेसारीलाल यादव की फिल्म 'लिट्टी चोखा' में काम को मिला। इस फिल्म ने उनके लिए भोजपुरी सिनेमा के दरवाजे खोल दिए। लेकिन जब उनकी खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई तो दो दिन में ही थिएटर से उतर गई। इस फिल्म की असफलता का ठीकरा श्रुति राव के सिर फूटा। हालांकि, श्रुति कहती हैं कि फिल्म के दो दिन में थिएटर से उतरने वाली बात गलत है यह फिल्म एक सप्ताह से ज्यादा चली थी।

 

bhojpuri actress Shruti Rao revelation about rumors of affair with Khesari Lal Yadav said pyaar kiya to darna kya
श्रुति राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है ‘चम्बल बॉय’ से कनेक्शन?

श्रुति राव इन दिनों एक फिल्म 'आग और सुहाग' कर रही हैं। इस फिल्म में उनके नायक रवि यादव हैं। रवि यादव को ‘चंबल बॉय’ कहा जाता है। दरअसल रवि यादव मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले है जो चंबल के आस पास है इसलिए भोजपुरी सिनेमा में उन्हें चंबल बॉय के नाम से पुकारा जाता है। ‘आग और सुहाग’ एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें दहेज प्रथा पर प्रहार किया गया है।

विज्ञापन
bhojpuri actress Shruti Rao revelation about rumors of affair with Khesari Lal Yadav said pyaar kiya to darna kya
श्रुति राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खेसारी की प्रेम कथाएं
अभिनेत्री श्रुति राव से पहले भोजपुरी हीरो खेसारीलाल यादव के अफेयर के चर्चे काजल राघवानी और अक्षरा सिंह के साथ भी हो चुके हैं। काजल राघवानी के साथ खेसारीलाल दर्जनों फिल्में कर चुके हैं। इन फिल्मो में काजल और खेसारीलाल की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया। अक्षरा सिंह के साथ भी खेसारीलाल कई सफल फिल्मो में काम कर चुके हैं। अक्षरा सिंह को खेसारीलाल के साथ कई स्टेज प्रोग्राम में शिरकत करते भी देखा गया है। बताते हैं कि पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच मनमुटाव की वजह भी अक्षरा सिंह ही बनीं क्योंकि अक्षरा सिंह का अफेयर पहले पवन सिंह के साथ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed