फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: शो के बीच में ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को भेजा घर, ये है वजह

Wed, 30 Jun 2021 11:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Makers Sent Contestants Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Home Know Here Reason
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इस बार खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को जितना प्यार मिल रहा है, उससे कही ज्यादा इस बार शो विवादों का हिस्सा बना। कभी शो के मेकर्स तो कभी जजों को ट्रोल होना पड़ा। सिर्फ यही नहीं इस बार लोगों ने कंटेस्टेंट्स को भी खूब ट्रोल किया। शो पर आरोप भी लगा कि यहां तारीफ करने के पैसे मिलते हैं। लेकिन अब शो में मेकर्स एक अजीब ट्विस्ट लेकर आ गए हैं, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। मेकर्स ने शो के बीच में ही कंटेस्टेंट्स को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। वैसे तो कंटेस्टेंट्स को कभी भी शो के बीच में घर नहीं भेजा जाता लेकिन इस बाद मेकर्स ने ये कदम उठाया है। अब इसके पीछे वजह क्या है ये हम आपको बताने जा रहे हैं।



इंडियन आइडल 12 के मेकर्स का बड़ा फैसला
अभी शो में पवनदीप राजन के अलावा अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और आशीष कुलकर्णी बचे हैं। सभी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में मेकर्स ने सभी को घर भेज दिया है और लोगों से वोट देने की अपील करने को कहा है।

Indian Idol 12: Makers Sent Contestants Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Home Know Here Reason
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मेकर्स ने तय किया है कि सभी सिंगर्स अपने होमटाउन जाकर आसपास के स्थानीय लोगों से वोट की अपील करें। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियोज बनाकर पोस्ट करें। शो का फिनाले जल्द ही आने वाला है। ऐसे में वही जीतेगा, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे। 

Indian Idol 12: Makers Sent Contestants Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Home Know Here Reason
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच शो के सबसे चहेते कंटेस्टेंट पवनदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। पवनदीप अपने घर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वहां उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एक गाना भी गाकर सुनाया। उनके आसपास कुछ लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। वनदीप जब परफॉर्म कर रहे होते हैं तो लोग उनका वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं और लोगों को उनका गाना काफी पसंद आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arunita Pawandeep (@pawandeep__arunita__)

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Makers Sent Contestants Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Home Know Here Reason
पवनदीप, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

पवनदीप की आवाज का जादू जहां दर्शकों पर खूब चला तो वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स ने भी उनपर खूब प्यार लुटाया। शो के आने वाले एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा आने वाली हैं। पवनदीप की परफॉर्मेंस पूनम सिन्हा को मंत्रमुग्ध कर देगी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
Indian Idol 12: Makers Sent Contestants Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Home Know Here Reason
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

उनका परफॉर्मेंस देख पूनम सिन्हा उनकी गायिकी से काफी ज्यादा प्रभावित होंगी और पवनदीप की तारीफ करते हुए वह कहेंगी, "मुझे यह स्वीकार करना होगा कि आप ही मेरे सबसे फेवरेट सिंगर हो।" शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा से मिली तारीफ के बाद पवनदीप ने कहा, 'हर हफ्ते मशहूर सिंगर्स और जाने-माने सेलिब्रिटीज़ इंडियन आइडल 12 में आते हैं और उनसे मिलने वाली शाबासी, उनकी सलाह मेरे लिए अनमोल है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed