फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दयाबेन के असली भाई हैं मयूर वकानी, शो में दिखती है जबरदस्त केमिस्ट्री

Wed, 30 Jun 2021 03:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 30 Jun 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Disha Vakani Brother Mayur Vakani aka Sundar Lal is no longer seen in taarak mehta ka ooltah chashmah
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ये शो अपने प्रशंसकों को गुदगुदाने में कभी भी असफल नहीं हुआ है। इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर है। इन्ही किरदारों में से एक किरदार है सुंदरलाल का, जोकि शो में दयाबेन के भाई बने हैं। इस भाई-बहन की जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। जब भी ये जोड़ी साथ में होती है तो जेठालाल तो बिलकुल ही परेशान हो जाते हैं, लेकिन प्रशंसक इनकी जोड़ी को  देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ये अपने दर्शकों को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।



असल जिंदगी में भी भाई-बहन हैं मयूर और दिशा 
बता दें कि शो में सुंदर लाल की भूमिका निभाने वाले मयूर वकानी और दया आपकी सबकी चहेती दिशा वकानी असल जिंदगी में भी भाई बहन हैं। जहां शो में मयूर वकानी प्यार से दयाबेन को 'बहना' बुलाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ दयाबेन अपने भाई को प्यार से 'वीरा' कहती हैं। शो में दया अपने भाई सुंदर से जितना अधिक प्यार करती हैं, जेठालाल उतना ही सुंदर की हरकतों से चिढ़ता है। 

Disha Vakani Brother Mayur Vakani aka Sundar Lal is no longer seen in taarak mehta ka ooltah chashmah
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

12 साल तक निभाया ऑन-स्क्रीन भाई बहन का किरदार 

दिशा वकानी और मयूर वकानी ने 12 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भाई बहन की भूमिका निभाई है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों की सरहाना के साथ-साथ खूब प्यार भी मिला है। रील की तरह ही असल जिंदगी में ये दोनों भाई बहन एक-दूसरे से काफी करीब हैं शायद यही वजह है कि शो में इनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत भाती है। इन दोनों की शो में केमिस्ट्री गजब की है। 

Disha Vakani Brother Mayur Vakani aka Sundar Lal is no longer seen in taarak mehta ka ooltah chashmah
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

सुंदरलाल हैं शो से गायब

दया की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी ने जबसे इस शो को छोड़ा है तबसे मयूर वकानी भी शो में बेहद कम नजर आ रहे हैं। उनके शो में कम आने का एक महत्वपूर्ण कारण ये भी है कि उनकी रील लाइफ बहन दया इस शो को छोड़ चुकी हैं। दरअसल, सुंदर लाल को जब इस शो में दिखाया गया तो इसकी कहानी को कुछ इस तरह से गढ़ा गया कि जब दया इस शो में दिखीं तभी सुंदरलाल इस शो में दिखे। शो में इन दोनों भाई-बहन की केमिस्ट्री को दिखाया जाता था। आज जब दया इस शो को छोड़ चुकी हैं तो मयूर वकानी भी शो में बहुत कम ही नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Vakani Brother Mayur Vakani aka Sundar Lal is no longer seen in taarak mehta ka ooltah chashmah
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

दिशा वकानी छोड़ चुकी हैं शो
 
दयाबेन यानि की दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ चुकी हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने इस शो से ब्रेक लिया था, लेकिन इसके बाद से ही वो इस शो में वापस नहीं आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने इस शो में वापस आने के लिए अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन मेकर्स ने उन्हें वो अमाउंट देने से मना कर दिया। रिपोर्ट्स हैं कि शो के लिए निर्माता नई दया की खोज कर रहे हैं। हालांकि उनके भाई मयूर वकानी शो का हिस्सा हैं या नही इसका अंदाजा किसी को नहीं हैं, क्योंकि वो लंबे समय से इस शो में नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Disha Vakani Brother Mayur Vakani aka Sundar Lal is no longer seen in taarak mehta ka ooltah chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : Social Media

13 सालों से ये शो कर रहा है मनोरंजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से सिर्फ अपने देसी दर्शकों का ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों का भी मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल से लेकर अय्यर, बबिता, दया, भिड़े सहित शो का हर किरदार घर -घर में मशहूर हुआ है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed