फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम कपूर से जूही परमार तक: इंडस्ट्री में काम करते हुए इन कलाकारों को हो चुके हैं 20 साल

Wed, 30 Jun 2021 03:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 30 Jun 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Ram kapoor to Juhi parmar these actors have been working past 20 years in tv industry
साक्षी तंवर, राम कपूर, जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया

छोटा पर्दे कहने को छोटा है लेकिन हमेशा से दर्शकों के दिल के करीब रहा है। टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल को घंटों तक देखकर दर्शक अपना दिल बहलाया करते हैं, लेकिन उसी समय में दर्शक उनकी दुनिया मे रम जाते हैं। पहले जब ओटीटी और फोन पर सीरियल देखने की सुविधाएं नहीं थीं तो टीवी पर आने वाले सीरियल ही हमारे लिए सब कुछ होते थे। इन सीरियल को देखने के लिए लोग सारे काम धाम छोड़कर बैठ जाते थे। माएं तो ब्रेक के बीच में ही सब्जियां बना लेती थीं और सीरियल खत्म होते होते पूरा खाना भी तैयार हो जाता था।



20 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं ये सितारे

ऐसे ना जाने कितने ही सीरियलों को देखते देखते एक पीढ़ी बड़ी हो गई। वहीं कुछ कलाकारों को देखकर इस बात का यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है कि वो 20 साल से टीवी इंडस्ट्री में हैं। उन्हें देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे ये कल ही कि बात है। हालांकि टीवी पर दिखने वाले आपके बहुत से पसंदीदा कलाकारों को इंडस्ट्री में 20 साल से ऊपर का वक्त हो चुका है। तो चलिए आज आपको फिर ले चलते हैं यादों की उन गलियों में और बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री में 20 साल पहले कदम रखा था।

Ram kapoor to Juhi parmar these actors have been working past 20 years in tv industry
जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया

जूही परमार

जूही छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा रही हैं। उन्हें शो 'कुमकुम' से जबरदस्त सफलता मिली थी। जूही ने अपने करियर की शुरुआत 1998 जी टीवी के शो 'वो' से की थी। इस शो में वो सामीधा के किरदार में नजर आईं थीं। इसके बाद वो 'चुड़ियां' और 'रिश्ते' जैसे शो में नजर आईं थीं। इन सीरियल के अलावा वो बिग बॉस का भी हिस्सा रहीं। देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है कि जूही को इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का वक्त हो गया।

Ram kapoor to Juhi parmar these actors have been working past 20 years in tv industry
दयानंद शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दयानंद शेट्टी

शो 'सीआईडी' से घर घर में पहचान बनाने वाले दयानंद को उनके किरदार दया के लिए काफी पसंद किया गया। उन्हें भी इंडस्ट्री में 20 साल हो चुके हैं।इस शो में दया के दरवाजा तोड़ने का काम बहुत ही मशहूर हुआ था। सीआईडी के अलावा वो 'झलक दिखला जा' शो में नजर आए थे। सीरियल के अलावा दयानंद 'जॉनी गद्दार', 'रनवे' और 'सिंघम रिटर्न्स' में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram kapoor to Juhi parmar these actors have been working past 20 years in tv industry
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षी तंवर

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में डीडी नेशनल पर आने वाले प्रोग्राम 'अल्बेला सुर मेला' से की थी। साक्षी को भी टीवी इंडस्ट्री में काम करते 20 साल से ऊपर हो चुके हैं। साक्षी को असली पहचान शो 'कहानी घर घर की' से मिली थी। इस शो में उन्होंने पार्वती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो राम कपूर के अपोजिट 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं फिल्म 'दंगल' में उन्होंने आमिर खान की पत्नी का भी किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Ram kapoor to Juhi parmar these actors have been working past 20 years in tv industry
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर

राम कपूर ने छोटे पर्दे के साथ साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल हो गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में सीरियल 'न्याय' से की थी। इसके बाद वो 'हिना', 'संघर्ष' और 'कविता' जैसे शो में नजर आए थे। शो घर एक मंदिर से उन्हें बहुत प्रसिद्धी मिली थी। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed