फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: 'वे सभी एक ही तरह से गाते हैं', कुमार सानू ने आज के गायकों पर टिप्पणी करते हुए दी यह सलाह

Tue, 03 Oct 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Oct 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol fame Kumar Sanu says singers today have no individuality They all sing in the same way
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार सानू अपने समय के बेहतरीन सिंगर में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए हैं। उनके गाए गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं, खासतौर से 90 के दशक के बच्चों को। अब हाल ही में, कुमार सानू ने आज के कलाकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के गायकों में किसी प्रकार का कोई व्यक्तित्व नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि गायक ने क्या कहा है।

Indian Idol fame Kumar Sanu says singers today have no individuality They all sing in the same way
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम

कुमार शानू ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में बात किया और बताया कि वह अच्छे समय को याद रखना चुनते हैं। गायक जल्द ही इंडियन आइडल में जज के रूप में नजर आएंगे। सिंगर इस रिएलिटी शो को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और साथ ही नए गायकों का सिंगिंग के प्रति प्यार देखकर काफी खुश हैं।

 

Vidyut Jammwal: वोलकैनिक मड में नहाते नजर आए विद्युत, वीडियो शेयर कर बताए 'मिट्टी के ज्वालामुखी' के फायदे

 

Indian Idol fame Kumar Sanu says singers today have no individuality They all sing in the same way
कुमार सानू - फोटो : Facebook

गायक ने नए कलाकारों को सलाह देते हुए कहा, 'जब आपने ऊंचाइयां देखी हैं तो आपको गिरावट का भी सामना करना पड़ता है और इतना कुछ हासिल करने के बाद किसी को असफलताओं के बारे में शिकायत नहीं करनी चाहिए। हर कोई सफलता और गिरावट देखता है और फिर वापसी करता है। मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि मैंने बहुत बड़ी गिरावट देखी है। आज भी जब मुझे कुछ गाने मिलते हैं तो मैं रेडियो चालू कर देता हूं और मुझे अपने गाने सुनने को मिल जाते हैं।'

 

Vidyut Jammwal: वोलकैनिक मड में नहाते नजर आए विद्युत, वीडियो शेयर कर बताए 'मिट्टी के ज्वालामुखी' के फायदे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol fame Kumar Sanu says singers today have no individuality They all sing in the same way
कुमार सानू - फोटो : instagram

कुमार सानू ने आगे कहा, 'जब आपने इतने सारे गाने गाए हैं, इतना अचीव किया है, तो आप शिकायत नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि मैं बहुत सकारात्मक व्यक्ति हूं।  मैंने भी बहुत मेहनत की और अपनी जगह बनाई। और आज भी उन गानों की वजह से लोग मुझे याद करते हैं।'

विज्ञापन
Indian Idol fame Kumar Sanu says singers today have no individuality They all sing in the same way
कुमार सानू

कुमार सानू ने नए गायकों की गायकी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज के गायकों में कोई व्यक्तित्व नहीं है। वे सभी एक ही तरह से गाते हैं क्योंकि उनको दूसरों को फॉलो करना है। उन्हें अपना कुछ करने से कोई मतलब नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed