फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Police Force Trailer: ‘दिल्ली का लौंडा हूं उठाकर ले आऊंगा’, सिद्धार्थ के इस संवाद पर खूब बजी तालियां

Fri, 05 Jan 2024 06:39 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Jan 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Police Force: Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek at Prime Video Series Trailer Launch
इंडियन पुलिस फोर्स के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी पुलिस यूनिवर्स फिल्में बना चुके निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रख रहे हैं। शुक्रवार को इस सीरीज का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके लिए कोई भी माध्यम छोटा या बड़ा नहीं होता है। वह विज्ञापन फिल्में, फीचर फिल्में और टीवी करने के बाद अब ओटीटी पर कदम रख रहे हैं और इस सीरीज को बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि सात एपिसोड की यह सीरीज चार फिल्म के बराबर रही है। ट्रेलर में मुकेश ऋषि को देखना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज की तरह रहा। 

Indian Police Force: Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek at Prime Video Series Trailer Launch
सिद्धार्थ, शिल्पा, रोहित शेट्टी, विवेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'मैं काफी समय से रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाह रही थी। अब उनके साथ काम करने का मौका मिला। बहुत ही अच्छी कहानी लिखी गई है। पुलिस की भूमिका निभाकर बहुत खुश हूं।' इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी पुलिस अधिकारी तारा शेट्टी की भूमिका निभा रही।'  सीरीज में विक्रम बक्शी की भूमिका निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'रोहित के साथ इस सीरीज में काम करना बहुत ही अद्भुत था। फिल्मों में अमूमन पुलिस की छवि खराब ही दिखाई जाती रही है, लेकिन रोहित ने अपनी फिल्मों के माध्यम से पुलिस की अच्छी छवि पेश की है।'
South Celebs: दलपति विजय से पहले फिल्मों में डबल रोल में नजर आए ये साउथ सितारे, दर्शकों को मिला दोगुना मजा

Indian Police Force: Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek at Prime Video Series Trailer Launch
शिल्पा शेट्टी, विवेक, रोहित, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहली बार रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स का हिस्सा बने हैं। इंडियन पुलिस फोर्स में कबीर मलिक की भूमिका निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'मेरे करियर की फिल्मोग्राफी में फिल्म 'शेरशाह' बड़ी फिल्म है। इस फिल्म के बाद पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहा हूं। यह रियल लाइफ हीरो की कहानी है, इस किरदार को निभा कर बहुत खुश हूं।' सीरीज के ट्रेलर में सिद्धार्थ का बोला गया संवाद, ‘दिल्ली का लौंडा हूं, उठाकर ले आऊंगा’, अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और ये तय दिखने लगा है कि आने वाले समय में इस पर खूब रील्स बनने वाली हैं।
Dulhania 3: 'दुल्हनिया 3' से नहीं हुई आलिया भट्ट की छुट्टी, जान्हवी की मौजूदगी से करण जौहर ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Police Force: Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek at Prime Video Series Trailer Launch
इंडियन पुलिस फोर्स के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए रोहित शेट्टी पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा, 'अब कोई भी मीडियम छोटा बड़ा नहीं रहा। एड, फिल्में और टीवी कर लिया। ओटीटी बाकी रह गया था, यह भी कर लिया। मेरे लिए सात एपिसोड की सीरीज बनाना बहुत मुश्किल था। यह चार फिल्म के बराबर है।  इस सीरीज को बिल्कुल फिल्म की तरह ही बनाया है और इसका पूरा क्रेडिट हमारी पूरी टीम को जाता है।'
AEIFF: जावेद अख्तर ने अजंता एलोरा फिल्म फेस्टिवल में एनिमल की उधेड़ी बखिया, शानदार प्रतिक्रिया को बताया खतरा

विज्ञापन
Indian Police Force: Rohit Shetty Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Vivek at Prime Video Series Trailer Launch
इंडियन पुलिस फोर्स के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'इंडियन  पुलिस फोर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी 2024 से स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी ने अपने सहायक सुशांत प्रकाश के साथ किया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और मुकेश ऋषि की मुख्य भूमिकाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed