फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Dance Day: अभिनय ही नहीं डांस में भी आगे हैं ये बॉलीवुड सितारे, दुनिया करती है सलाम

Sat, 29 Apr 2023 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Apr 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
International Dance Day: Best Bollywood Dancer From Hrithik Roshan to Shahid Kapoor Mithun Chakraborty
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

आज इंटरनेशनल डांस डे है। हर साल 29 अप्रैल को यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है। नृत्य एक कला है। इस कला का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। फिल्मों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए शानदार गीत और नृत्य का तड़का लगाया जाता है। सितारे भी फिल्मों में अपने अभिनय के साथ-साथ डांसिंग स्किल्स से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। आइए मिलते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों से जिनके डांस के फैंस दीवाने हैं...

International Dance Day: Best Bollywood Dancer From Hrithik Roshan to Shahid Kapoor Mithun Chakraborty
मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को देश का ऑरिजनल 'डिस्को डांसर' कहा जाता है। उन्हें कई डिस्को नंबर्स की वजह से ही लोकप्रियता मिली। उनका अपना अलग डांसिंग स्टाइल है। फिल्मों में अपने डांस का जादू चलाने वाले मिथुन कई डांसिंग रियलिटी शो में जज की कुर्सी पर भी विराजमान रहे हैं।

International Dance Day: Best Bollywood Dancer From Hrithik Roshan to Shahid Kapoor Mithun Chakraborty
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
अपने अभिनय और कॉमिक अंदाज के लिए मशहूर गोविंदा ने अपने डांस से भी दर्शकों को खूब दीवाना बनाया। हर तरह की एक्टिंग से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके गोविंदा एक बेहतरीन डांसर हैं। खास बात यह है कि डांस के दौरान उनका एक्सप्रेशन कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को उनका दीवाना बना देता है। सबसे खास बात है कि गोविंदा का डांसिंग का स्टाइल यूनिक रहा है, जिसे वह बेहद मजे के साथ निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Dance Day: Best Bollywood Dancer From Hrithik Roshan to Shahid Kapoor Mithun Chakraborty
प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु देवा
प्रभु देवा देश के सबसे बेस्ट डांसर्स में से एक हैं। डांसिंग सेंसेशन प्रभु देवा अपने लचीले और शानदार डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के बाद प्रभु ने पूरी तरह से बॉलिवुड में एंट्री ली। दुनियाभर में लोग उनके डांस के कायल हैं।

विज्ञापन
International Dance Day: Best Bollywood Dancer From Hrithik Roshan to Shahid Kapoor Mithun Chakraborty
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
बॉलिवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी मशहूर हैं। अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' में उन्होंने अपनी इस खूबी से फैंस को रूबरू करा दिया था। इस फिल्म के गाने तो हिट हुए ही लोग ऋतिक के डांस के भी दीवाने हो गए। ऋतिक के डांसिंग मूव्स के फैंस दुनियाभर में हैं। उनकी लगभग हर फिल्म में एक डांस नंबर जरूर होता है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed