सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

टीना ने पति अनिल अंबानी और बेटों के लिए लिखा खास पोस्ट, इस वजह से खुद को माना सौभाग्यशाली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
International Mens Day 2020 Tina Ambani shared special post for husband Anil Ambani and her sons
अनिल अंबानी और टीना अंबानी - फोटो : file photo

दुनियाभर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। इस मौक पर कई लोगों ने अपनी जिंदगी के सबसे करीब और खास पुरुषों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है। बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम और अब उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी ने भी अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया है। 

Trending Videos
International Mens Day 2020 Tina Ambani shared special post for husband Anil Ambani and her sons
टीना अंबानी - फोटो : file photo

टीना अंबानी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति अनिल अंबानी और अपने दो बेटे अनमोल और अंशुल की तस्वीर साझा करके अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया है। टीना अंबानी ने इनकी तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने पति और बेटों के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Mens Day 2020 Tina Ambani shared special post for husband Anil Ambani and her sons
अनिल अंबानी का परिवार - फोटो : instagram

टीना अंबानी ने अपना पोस्ट उन पुरुषों को समर्पित किया है जो अपनी माताओं, बहनों, पत्नियों, बच्चों, परिवार और दोस्तों के लिए समर्थन की चट्टान के रूप में खड़े रहते हैं। साथ ही अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी में इस 'सशक्तिकरण और समर्थन' के लिए खुद को सौभाग्यशाली माना है। उनके पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Tina Ambani (@tinaambaniofficial)

International Mens Day 2020 Tina Ambani shared special post for husband Anil Ambani and her sons
अनिल अंबानी का परिवार - फोटो : instagram

टीना अंबानी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह टोस्ट उन सभी अद्भुत पुरुषों के लिए, जो अपनी जिंदगी में महिलाओं को सशक्त बनाते हैं और अपनी मां, बहनों, पत्नियों, बच्चों, परिवार और दोस्तों के समर्थन के लिए एक चट्टान के रूप में खड़े रहते हैं। मेरी जिदंगी में इस अधिकार और समर्थन का आशीर्वाद है: मेरे पिता, ससुर और भाई से लेकर मेरे पति और बेटों तक।'

विज्ञापन
International Mens Day 2020 Tina Ambani shared special post for husband Anil Ambani and her sons
टीना अंबानी, अनिल अंबानी - फोटो : file photo

सोशल मीडिया पर टीना अंबानी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री की कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट और परिवार की तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें टीना अंबानी के पति और बेटों की तस्वीर की तो यह तीनों की अलग-अलग लोकेशन की तस्वीरें हैं। 

पढ़ें: Chhath Puja 2020: शारदा सिन्हा के इन गानों से बढ़ जाएगी छठ महापर्व में आस्था, एक-एक गीत है खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed