{"_id":"5c7d3113bdec222ba8720999","slug":"international-women-day-2019-bollywood-five-film-which-actress-played-lead-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बॉलीवुड की वह 5 फिल्में जो लीड एक्ट्रेस ने करवा दीं सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बॉलीवुड की वह 5 फिल्में जो लीड एक्ट्रेस ने करवा दीं सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Actress Played Lead Role
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हमेशा से पुरुष प्रधान फिल्में बनती आई हैं। वहीं पिछले कुछ सालों से हिंदी सिनेमा की फिल्मों में एक नया दौर आ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं महिला प्रधान फिल्मों की। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो केवल अभिनेत्री पर आधारित रही और उन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों को भी जीता है। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' हो या फिर जायरा वसीम की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार'। बड़े एक्टर के सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी जगह बनाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों से रुबरू करवाते हैं।
2 of 6
Padmaavat
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' साल 2018 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म चितौड़ की रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका ने पद्मावती का किरदार किया था। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।
3 of 6
क्वीन
- फोटो : फिल्म
कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' उनकी सबसे बेहतरीन और हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म में से एक हैं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। इस फिल्म ने कंगना को रातों-रात सुपरहिट हीरोइन भी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
naam shabana
- फोटो : file photo
'पिंक' जैसी दमदार फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने के बाद तापसी पन्नू फिल्म 'नाम शबाना' में नजर आईं। इस फिल्म में तापसी ने अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था। 'नाम शबाना' को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
5 of 6
MOM
- फोटो : BBC
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अब तक की आखिरी फिल्म 'मॉम' है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने सशक्त मां का किरदार निभाया था। फिल्म 'मॉम' उनकी 300वीं फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।