{"_id":"5aa0cb914f1c1b8e238bc5f3","slug":"international-womens-day-2018-kajol-wishes-womened-day-to-her-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर काजोल ने इंटरनेट पर डाला ऐसा वीडियो, कुछ पल में हो गया वायरल, देख लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला दिवस पर काजोल ने इंटरनेट पर डाला ऐसा वीडियो, कुछ पल में हो गया वायरल, देख लीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भले ही काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हो गई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काजोल ने महिलाओं को बड़े ही अलग अंदाज में महिला दिवस की शुभकामाएं दी हैं।
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया है। जिसमें वह अपने फैंस को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया है। काजोल ने कैप्शन में लिखा कि 'फाइट लाइक ए वुमेन हैप्पी वुमेंस डे'।
वीडियो में काजोल ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में उनका एकदम बिंदास अंदाज दिख रहा है। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी विश कर रहे हैं।
Fight like a woman #happywomensday ❤😂
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
विज्ञापन
विज्ञापन
पता हो कि काजोल आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के 'किंग खान' यानि शाहरुख खान नजर आए थे। काजोल और शाहरुख की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। इन दोनों स्टार ने एक साथ ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’,‘कुछ कुछ होता है’,‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘बाजीगर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।