बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने बीते सोमवार को ट्विटर पर अपने एक गंभीर बीमारी की चपेट में आने की खबर दी थी। इरफान खान ने लिखा था, 'मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की मेरी खोज मुझे एक दुर्लभ बीमारी तक पहुंचा देगी। मैं कभी हार नहीं मानूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं हम सब इससे अच्छे तरीके से इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हफ्तेभर में उनके पास जांच रिपोर्ट आ जाएगी।'
इरफान खान के लिए बॉलीवुड ने की दुआएं, 'हीरो की तरह करेंगे वापसी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद बॉलीवुड समेत पूरा सिनेमा जगत हक्का-बक्का रह गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है और वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने इन खबरों को कोरी-बकवास बताते हुए इसका खंडन किया। तब से इरफान खान के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के तमाम सितारें उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। इरफान खान के दुर्लभ बीमारी की चपेट में आने के बाद बॉलीवुड परिवार ने उनके लंबे और सेहतमंद जिंदगी की दुआ की है।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर कहा, 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्या बीमारी है, मुझे पूरा विश्वास है कि आप एक हीरो की तरह वापसी करेंगे। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। शीघ्र स्वस्थ हों।'
No matter what, I am sure you will emerge as a hero out of this too @irrfank All our prayers with you. Get well soon. https://t.co/mFvI4OW6r8
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा, 'ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करे।'
इरफान खान के साथ 'द लंचबॉक्स' में काम कर चुकीं अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, 'आपको ढेर सारा प्यार, सकारात्मकता और आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना, इरफान।'
इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री तिलोतमा सोम ने कहा, 'यह असंभव है कि आप जल्द ठीक न हों। असंभव।'
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'हम सब आपके साथ हैं सर। आपके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना।'
अभिनेता डीनो मोरिया ने लिखा, 'इरफान खान, आपके शीघ्र सेहतमंद होने की कामना करता हूं। और आपको जो भी बीमारी हो उससे आप जल्द ठीक हों।'
A prayer to god to grant @irrfank an exceptional talent a long and a healthy life . https://t.co/0Gn9PEDYlD
दिग्गज अभिनेता और नेता परेश रावल ने कहा, 'असाधारण प्रतिभा के धनी इरफान खान के लंबे और सेहतमंद जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'