फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हजारों लोगों के साथ शिल्पा ने मुंबई में किया योग, उर्मिला भी नहीं रहीं पीछे

Fri, 21 Jun 2019 12:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day Shilpa Shetty done Yoga at Mumbai Gateway of India
Shilpa Shetty and Urmila - फोटो : instagram

दुनियाभर में 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस खास दिन पर योग किया। पीएम मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के साथ रोहतक में योग किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उर्मिला भी पीछे नहीं रहीं। शिल्पा और उर्मिला की योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

International Yoga Day Shilpa Shetty done Yoga at Mumbai Gateway of India
International Yoga Day - फोटो : ANI

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिटनेस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह योग करते हुए वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। योग दिवस के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हजारों लोगों के साथ योग किया। तस्वीरों में शिल्पा लोगों को योग सिखाते हुए नजर आईं। 

International Yoga Day Shilpa Shetty done Yoga at Mumbai Gateway of India
Shilpa Shetty at International Yoga Day - फोटो : ANI

सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी काले रंग का ट्राउजर और टी-शर्ट पहने हुई हैं। योग दिवस के दिन दुनियाभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिल्पा शेट्टी योग से लंबे वक्त से जुड़ी हुई है। शिल्पा का योग से गहरा नाता है। मीडिया से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में कहा था- 'योग ने मेरी जिंदगी बदल दी है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ भी प्लान नहीं किया है, सिर्फ जिंदगी के प्रवाह के साथ चलती रही।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day Shilpa Shetty done Yoga at Mumbai Gateway of India
Shilpa Shetty - फोटो : instagram

शिल्पा ने आगे कहा- 'मेरा योग के साथ रिश्ता एक अलग स्तर पर है। यह बहुत आध्यात्मिक है। यदि आप योग के साथ अपनी जीवन शैली को बदलना चाहते हैं, तो इसे राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।' शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमाजगत में शाहरुख खान के साथ 1993 में 'बाजीगर' फिल्म से किया था। इसके बाद 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'गैंम्बलर' और 'धड़कन' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 

विज्ञापन
International Yoga Day Shilpa Shetty done Yoga at Mumbai Gateway of India
Urmila Matondkar - फोटो : instagram

शिल्पा के अलावा उर्मिला मातोंडकर ने भी योग किया। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और योग का महत्व भी बताया। उर्मिला ने कैप्शन में लिखा- 'योग खुद का एक सफर, खुद के जरिए खुद तक पहुंचने का...भगवत गीता। योग कोई धर्म नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है। रोज योग करें और खुश रहें।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪Yogah citta vrtti nirodhah..Yoga Sutra 1.2 Patanjali 🙏🏼 Yoga is the journey of the self, through the self, to the self..Bhagwad Gita. Yoga is not religion, it’s science of integrating body, mind and soul. Yoga day Every day and yet Happy #InternationalYogaDay 🙏🏼‬ #yogalife #yogalove #internationalyogaday2019 #tbt❤️

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed