बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता इन दिनों अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, आमिर के साथ उनकी लाडली बेटी इरा खान भी 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में जुट गई हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहीं से इरा खास अंदाज में अपने पिता की फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।
Ira Khan: आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को खास अंदाज में प्रमोट कर रहीं बेटी इरा, बॉयफ्रेंड संग शेयर की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की खास फोटो
दरअसल, इरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि इरा ने नुपुर को साइड हग किया हुआ है और दोनों ही कैमरे की ओर स्माइल कर रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग भी करते नजर आ रहे हैं। इरा और नुपुर ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है।
कैप्शन में फिल्म का नाम
इस तस्वीर की खास बात इसका कैप्शन है। इरा खान ने कैप्शन में आमिर खान की फिल्म का नाम लिखा है। इरा ने लिखा, 'हाय।' इसके साथ उन्होंने एक आंख मारने वाली इमोजी लगाई है और हैशटैग 'लाल सिंह चड्ढा' दिया है। इस हैशटैग से साफ है कि इरा खान अपने चाहने वालों से 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने की बात कर रही हैं।
कब आ रही है फिल्म?
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता बड़े पर्दे पर चार साल बाद लौट रहे हैं। इससे पहले आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर और साउथ अभिनेता नागा चैतन्य नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म का सामना अक्षय की 'रक्षाबंधन' से होगा। यह फिल्म भी 11 अगस्त को ही रिलीज हो रही है।