{"_id":"5e8aabca8ebc3e768d063de4","slug":"irfaan-khan-kareena-kapoor-deepak-dobriyal-film-angrezi-medium-released-on-disney-plus-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान, करीना कपूर की फिल्म Angrezi Medium दोबारा नहीं होगी रिलीज, मोबाइल पर जारी कर दी गई पिक्चर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान, करीना कपूर की फिल्म Angrezi Medium दोबारा नहीं होगी रिलीज, मोबाइल पर जारी कर दी गई पिक्चर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसे जैसे मौजूदा लॉकडाउन खत्म होने के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, लोगों में इस बात को लेकर भी उत्सुकता बढ़ने लगी है कि आगे क्या होगा। केंद्र और राज्य सरकार के करीबी सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सामाजिक रूप से लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी जारी रह सकती है।
2 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिनेमाघरों के भी अभी निकट भविष्य में खुलने के आसार नहीं हैं। इसी के चलते जियो सिनेमा ने अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म अंग्रेजी मीडियम ओटीटी पर रिलीज कर दी है।
3 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : social media
निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम मशहूर अभिनेता इरफान खान की लंबे अरसे बाद रिलीज हुई फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
13 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही सिनेमाघरों से हटा लिया गया था, तब होमी ने एलान किया था कि ये फिल्म हालात सुधरने के बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन रविवार की रात स्टार इंडिया और डिजनी इंडिया के संयुक्त ओटीटी डिजनी प्लस हॉट स्टार पर इसे रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीया जलाने के बाद जैसे ही लोगों ने अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी ऑन किए, उन्हें डिजनी प्लस के होम पेज पर ये फिल्म दिखी। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज हो जाने की सूचना फिल्म की निर्माण कंपनी जियो ने देर रात आधिकारिक रूप से जारी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।