{"_id":"5afcfe804f1c1be2408b5f7b","slug":"irrfan-khan-fighting-neuroendocrine-tumour-shares-upcomming-film-karwaan-poster-with-emotional-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंभीर बीमारी के बावजूद दो महीने बाद सामने आए इरफान खान, कही ऐसी बात कि भर आएगा दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गंभीर बीमारी के बावजूद दो महीने बाद सामने आए इरफान खान, कही ऐसी बात कि भर आएगा दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वक्त सिर्फ इरफान खान और उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी बहुत मुश्किल है। पिछले दो महीने से ब्रिटेन में एक्टर का इलाज चल रहा है। वह दुर्लभ बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने मार्च में सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बात की थी। इस बीच उनसे जुड़ी कोई खबर नहीं आई। अब, पूरे दो महीने के लंबे गैप के बाद, खुद एक्टर ने ट्विटर पर एक इमोशनल संदेश दिया है जिसे पढ़कर उनके फैंस भी भावुक हो रहे हैं।
Irrfan Khan
एक्टर इरफान खान ने अपनी अगली फिल्म 'कारवां' का पोस्टर शेयर किया है। मगर इसके साथ उन्होंने ऐसी बात लिख दी है जिसे पढ़कर उस शख्स का दिल भी भर आएगा जो उनका फैन नहीं है। इरफान खान ने लिखा, 'शुरुआत में वह भोलापन होता है, जिसे अनुभव कभी हासिल नहीं कर सकता। करवां से जुड़ने के लिए दलकीर सलमान और मिथिला पालकर को शुभकामनाएं।' एक्टर ने आगे लिखा, 'दो कारवां...एक मेरी और एक फिल्म!!'
Beginnings have the innocence that experience can't buy. My best wishes to @dulQuer , @mipalkar for joining the karwaan. ‘ Two karwaans ' .... Mine and the movie !! @MrAkvarious @RSVPMovies @RonnieScrewvala pic.twitter.com/QoKe6npkMQ
— Irrfan (@irrfank) May 16, 2018
Dulquer Salmaan
इरफान खान के इस ट्वीट के बाद एक्टर दलकीर सलमान ने लिखा, 'आपका बहुत शुक्रिया सर! मेरी इतनी अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। हमेशा आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
Thank you so much sir ! Couldn't have asked for a better beginning than with you ! Wishing and praying for your speedy recovery always!
— dulquer salmaan (@dulQuer) May 16, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwaan
फिल्म 'कारवां' से मशहूर मलयालम एक्टर दलकीर सलमान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। दलकीर ने 'ओके कनिमनी', 'चार्ली' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। मिथिला पालकर भी फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मिथिला ने वेब सीरीज 'लिटिल थिंग्स' से लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म 'कारवां' से डायरेक्टर आकर्ष खुराना भी डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
Karwaan
फिल्म 'कारवां' तीन लोगों की कहानी है जो साथ में एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। फिल्म की शूटिंग केरल की खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह 10 अगस्त को रिलीज होगी।