{"_id":"5d8353038ebc3e01495094fb","slug":"irrfan-khan-film-english-medium-will-release-earlier-dinesh-vijan-changed-date-of-roohi-afza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब महीना भर पहले रिलीज होगी अंग्रेजी मीडियम, निर्माता दिनेश विजन ने रुही अफजा की भी रिलीज डेट बदली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब महीना भर पहले रिलीज होगी अंग्रेजी मीडियम, निर्माता दिनेश विजन ने रुही अफजा की भी रिलीज डेट बदली
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेता इरफान खान की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म के निर्माताओं ने यह फिल्म रिलीज करने के लिए अपनी ही एक और फिल्म की कुर्बानी दे दी है। अंग्रेजी मीडियम अगले साल होली के तुरंत बाद 20 मार्च को रिलीज होने जा रही है। पहले इस दिन राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म रुही अफजा रिलीज होने वाली थी।
दीवाली पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर लॉन्च करने के अगले ही दिन गुरुवार को निर्माता दिनेश विजन ने अपनी अन्य दो फिल्मों की नई रिलीज़ डेट की घोषणा की। ये दो फिल्में अंग्रेजी मीडियम और रूही अफजा हैं। होमी अदजानिया निर्देशित फिल्म अंग्रेजी मीडियम की रिलीज़ डेट अगले साल 20 मार्च को रखी गई है, वहीं पहले इस दिन रिलीज हो रही हार्दिक मेहता निर्देशित फिल्म रूही अफज़ा अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई फिल्म हिन्दी मीडियम का सीक्वल है। इसकी शूटिंग कुछ ही वक्त पहले खत्म हुई है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में के दो बड़े सितारे करीना कपूर खान और इरफान खान हैं। वहीं फिल्म रूही अफज़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, स्त्री के बाद राजकुमार राव की दिनेश विजन के साथ ये दूसरी हॉरर कॉमेडी होगी। राजकुमार राव के और जान्हवी कपूर की इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X