{"_id":"5d8351478ebc3e93ce4fa5c4","slug":"salman-khan-sister-arpita-khan-pregnant-again-husband-aayush-sharma-confirm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की छोटी बहन फिर से हैं प्रेग्नेंट, पति आयुष बोले- 'बेसब्री से कर रहे इंतजार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की छोटी बहन फिर से हैं प्रेग्नेंट, पति आयुष बोले- 'बेसब्री से कर रहे इंतजार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता
सलमान खान की बहन अर्पिता खान लाइम लाइट से दूर रहती हैं । उनके पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और उन्हें दूसरी फिल्म भी मिल चुकी है । अर्पिता पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी । अब अर्पिता और आयुष के घर बहुत बड़ी खुशी आने वाली है ।
Trending Videos
Arpita Khan
- फोटो : social media
दरअसल, अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं । कुछ समय पहले ये खबर आई थी लेकिन अब अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इस न्यूज को कंफर्म कर दिया है । जब अर्पिता और आयुष आईफा अवॉर्ड में पहुंचे तो उनसे इस बारे में पूछा गया । इस पर आयुष कहते हैं, 'कुछ बहुत अच्छा होने वला है । हां, अर्पिता और मैं दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये बहुत ही शानदार जर्नी होने वाली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
arpita khan
- फोटो : social media
'हम फिर से इस जर्नी को शुरू करने वाले हैं और अपने आने वाले बेबी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।' अर्पिता आईफा अवॉर्ड में पहुंचीं तो उनका बेबी बंप भी दिख रहा था । अर्पिता एक बेटा आहिल भी है । जिसका जन्म 2016 में हुआ था । आहिल, अपने सलमान मामू के चहेते हैं ।
Arpita Khan Sharma
अक्सर सलमान को अपने भांजे आहिल के साथ खेलते देखा जाता है । सलमान ही आहिल का बर्थडे धूमधाम से मनाते हैं । अर्पिता और आयुष की शादी साल 2014 में हुई थी । हैदराबाद के फलकनुमा से हुई इस शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए थे । अर्पिता और आयुष की शादी को जल्द ही 5 साल होने वाले हैं।
विज्ञापन
पति आयुष के साथ अर्पिता
बता दें कि आयुष ने शादी के बाद फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वो एक्ट्रेस वरीना हुसैन के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई थी । अब आयुष के पास फिल्म Kwatha है । इसमें वो कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ नजर आएंगे ।
IIFA 2019: रणवीर-आलिया सहित इन सितारों ने जीता अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
IIFA 2019: रणवीर-आलिया सहित इन सितारों ने जीता अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
