{"_id":"5b6700de4f1c1b572f8b85c7","slug":"irrfan-khan-karwaan-box-office-collection-rishi-kapoor-mulk-film-day-2-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर और ऐश्वर्या की फिल्म को पीछे छोड़ आगे निकली इरफान की कारवां, 2 दिन में कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर और ऐश्वर्या की फिल्म को पीछे छोड़ आगे निकली इरफान की कारवां, 2 दिन में कमाए इतने करोड़
Sun, 05 Aug 2018 07:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कारवां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बार बॉक्स ऑफिस पर 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खां को इरफान खान की फिल्म कारवां और ऋषि कपूर, तापसी पन्नू की मुल्क। तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगी। इरफान खान की 'कारवां' और ऋषि कपूर की 'मुल्क' की बात करें तो दोनों ही फिल्मों की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ काफी कमजोर रही। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में इरफान खान की 'कारवां' ने बाजी मार ली।
2 of 4
fanney khan
koimoi.com की खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खां ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई 2.15 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से ये फिल्म दो दिनों में महज 4.65 करोड़ तक की ही कमा पाई है। वहीं इरफान खान की कारवां ने पहले दिन 2.75 करोड़ और दूसरे दिन 2.81 करोड़ की कमाई की। इस तरह से दो दिन में फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ही लिया।
3 of 4
Mulk and karwaan
अब बात करते हैं मुल्क की कमाई की तो फिल्म की कमाई के आंकड़ों में पहले दिन के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है। मुल्क ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऋषि कपूर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। कुल मिलाकर मुल्क ने 2 दिन में 4.10 का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mulk and karwaan
इरफान खान और ऋषि कपूर की फिल्मों की बात करें तो दोनों की ही कहानी एक दूसरे से अलग थी। 'मुल्क' फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है। 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। 'कारवां' फिल्म की कहानी सफर पर आधारित है। इस फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में है। इसके साथ ही मलयालम एक्टर दलकीर सलमान और मिथिला पालकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 'कारवां' फिल्म के डायरेक्टर आकर्ष खुराना की भी यह पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।