परदे के पीछे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। यह किसी से छुपा नहीं है कि आखिरी वक्त सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म 'भारत' को प्रियंका द्वारा छोड़े जान से यह सितारा बुरी तरह नाराज है। लेकिन प्रियंका का स्टारडम आज सलमान के सहारे का मोहताज नहीं है। अत: सलमान की नाराजगी से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। प्रियंका भी सलमान को पलट कर जवाब देने की स्थिति में हैं। गॉसिप गलियारों की चर्चाएं मानें तो सलमान और प्रियंका के खेमे अब एक-दूसरे को माकूल जवाब देने के लिए कमर कसे हैं। ऐसे में कुछ चटपटी खबरें जल्द बाहर आने लगें को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
{"_id":"5b66ff2a4f1c1b096a8b55ab","slug":"priyanka-chopra-sign-new-hollywood-movie-with-chris-pratt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस विदेशी के लिए प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, वो निक जोनस नहीं कोई और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस विदेशी के लिए प्रियंका ने लिया सलमान से पंगा, वो निक जोनस नहीं कोई और
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
salman khan and katrina kaif
प्रियंका से सलमान की नाराजगी बीते गुरुवार को मुंबई के एक फैशन शो में खुल कर दिखी, जहां उन्होंने देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा को सामने देख कर मुंह फेर लिया। सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड के ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इस शो में सलमान और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ शो स्टॉपर थे। शो में बॉलीवुड की नई-पुरानी हस्तियां थीं। चूंकि प्रियंका अमेरिका में हैं, अत: उनकी जगह मधु चोपड़ा पहुंचीं।
salman khan and katrina kaif
एक पांच सितारा होटल में हुए शो में सलमान-कटरीना दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस में थे और उन्हें सबसे आखिर में रैंप पर चलना था। खबरों के मुताबिक जब दोनों स्टेज के पीछे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि तभी मनीष से मिलने के लिए प्रियंका की मां पहुंच गई। उन्हें देखते ही सलमान ने मुंह फेर लिया और कटरीना से बात करने लगे, जबकि वह मधु चोपड़ा से बहुत अच्छे से परिचित हैं। कटरीना ने भी प्रियंका की मां को पूरी तरह नजरअंदाज किया। वैसे प्रियंका-कटरीना में कोई बातचीत नहीं है। हालांकि मनीष ने मधु चोपड़ा का दिल से स्वागत किया और उन्हें मेहमानों की पहली पंक्ति में बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलीम खान
उल्लेखनीय है कि 'भारत' से प्रियंका के जाने पर सलमान नाराज हुए और उन्होंने इसे गैर-पेशेवर फैसला ठहराया। उनके पिता सलीम खान ने मीडिया में प्रियंका के फैसले को हल्के-से ढंग से लेने के अंदाज में कहा, ‘कोई भी आ जाएगी उसकी जगह।’ प्रियंका की जगह कटरीना आईं। खबरें यह भी हैं कि सलमान खेमे द्वारा मामले को जिस तरह से मीडिया में हैंडल किया गया, उससे प्रियंका नाराज हैं। फिलहाल वह इसे तूल नहीं देना चाहतीं क्योंकि उनके सामने हॉलीवुड में करियर है और वह बॉयफ्रेंड निक जोंस से सगाई की तैयारी में हैं। यही वजह है कि मधु चोपड़ा ने फैशन शो के बाद मीडिया से बात नहीं की क्योंकि वह प्रियंका के फिल्म छोड़ने, सलमान की नाराजगी तथा निक जोंस से बेटी की सगाई पर पर होने वाले सवालों से बचना चाहती थीं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas
सूत्र के मुताबिक प्रियंका और उनकी टीम यूं भी नाराज हैं कि भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने उनके फिल्म छोड़ने के मुद्दे को निक जोंस के साथ जोड़ा। बताया जाता है कि साल के शुरू में भारत साइन करने वाली प्रियंका निर्माता-निर्देशक से लगातार बात कर रही थीं कि शूटिंग की तारीखें उनके मन मुताबिक रखी जाएं, जिससे अपने बॉयफ्रेंड और होने वाली सगाई के लिए समय निकाल सकें। तारीखों पर जब बात बन नहीं पाई तो प्रियंका ने विनम्र शब्दों में इंकार करते हुए फिल्म छोड़ दी।