{"_id":"5b2882284f1c1bae6e8b8c2a","slug":"irrfan-khan-promote-his-film-karwaan-by-sharing-a-emotional-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी के बीच ही चल पड़ा इरफान खान का 'कारवां', खत में कहा- 'बहुत दर्द है लेकिन..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमारी के बीच ही चल पड़ा इरफान खान का 'कारवां', खत में कहा- 'बहुत दर्द है लेकिन..'
Tue, 19 Jun 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
इरफान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों इरफान खान भारत से दूर लंदन में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं । वो न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं । अपनी बीमारी के दौरान भी काम करते रहने की उनकी ललक ने एक 'कारवां' शुरू किया है । जो उनकी फिल्म का नाम भी है। इस फिल्म में उनके साथ दलकर सलमान और कृति खरबंदा नजर आएंगी ।
2 of 8
इरफान खान
इरफान ने हाल ही में TOI से अपने मन के भाव साझा किए । फिल्म 'कारवां' का प्रमोशन करते हुए इरफान ने अपनी बीमारी को लेकर एक पत्र शेयर किया । इरफान का ये नोट आपको भावुक भी कर सकता है । अगली स्लाइड में पढ़ें इरफान के दिल की बात..
3 of 8
इरफान खान
'कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला कि मैं न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं । यह शब्द मैंने पहली बार सुना था । जब मैंने इसके बारे में सर्च की तो पाया कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं । इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
इरफान खान
'यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है । अभी तक मैं तेज रफ्तार वाली ट्रेन में सफर कर रहा था । मेरे कुछ सपने थे, कुछ योजनाएं थीं, कुछ इच्छाएं थीं, कोई लक्ष्य था।'
विज्ञापन
5 of 8
इरफान खान
'फिर किसी ने मुझे हिलाकर जगा दिया । मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो टीसी था । उसने कहा आपका स्टेशन आ गया है । कृप्या नीचे उतर जाइए । मैं कंफ्यूज था । मैंने कहा- नहीं नहीं अभी मेरा स्टेशन नहीं आया । उसने कहा- नहीं आपको अगले किसी भी स्टॉप पर उतरना होगा ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।