फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर 'हिंदी मीडियम' से जूझते दिखाई देंगे इरफान खान पर गायब रहेगा पाकिस्तान

Thu, 08 Feb 2018 08:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
irrfan khan starrer hindi medium sequel is all set to go on floor in august
hindi medium
एक्टिंग की दुनिया के बेताज बादशाह कहलाने वाले अभिनेता इरफान खान जल्द ही अपने फैंस को एक तोहफा देते नजर आएंगे। माना जाता है कि इरफान जिस फिल्म में काम कर लें उसे हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। बता दें, फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी इरफान खान के शानदार अभिनय को फैंस ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद एक बार फिर इरफान दर्शकों के लिए इसका सिक्वल लेकर आने वाले हैं। 

 
irrfan khan starrer hindi medium sequel is all set to go on floor in august
हिंदी मीडियम
बता दें, हिंदी मीडियम के लिए इरफान को बेस्ट एक्टर के साथ कई सारे अवार्ड मिले हैं। फिल्म की सफलता देखने के बाद इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने इसका सिक्वल बनाने का निश्चय किया। खबरों की माने तो फिल्म के सिक्वल की स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो चुकी है। 

 
irrfan khan starrer hindi medium sequel is all set to go on floor in august
खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होगी लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के अलावा बाल कलाकार दिशिता सहगल भी दर्शकों को फिल्रम में नजर नहीं आएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan starrer hindi medium sequel is all set to go on floor in august
'हिंदी मीडियम' की ही तरह इसके सिक्वल में भी इरफ़ान खान दिल्ली के बिजनेस मैन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में इस बार इरफ़ान की बेटी 15 साल की होगी है और उसे अच्छे कॉलेज में दाखिला दिलाने की जद्दोजहद में अभिनेता दिखने वालें हैं। फिल्म की कहानी एजुकेशन माफिया पर आधारित होगी।

 
विज्ञापन
irrfan khan starrer hindi medium sequel is all set to go on floor in august
हिंदी मीडियम’ के को-प्रोड्यूसर दिनेश विजन का कहना है कि, ‘हिंदी मीडियम' हमारे लिए बेहद खास फिल्म थी। हम अब और भी कॉन्टेंट वाली फिल्म बनाएंगे। फिल्मफेयर जैसा बड़ा अवॉर्ड मिलने से हमारे अंदर और भी साहस आ गया है।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed