{"_id":"5b55d7294f1c1b3c748b6a14","slug":"irrfan-khan-watched-film-karwaan-at-special-screening-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहे इरफान को लंदन में दिखा 'कारवां', स्पेशल स्क्रीनिंग में डायरेक्टर को कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जूझ रहे इरफान को लंदन में दिखा 'कारवां', स्पेशल स्क्रीनिंग में डायरेक्टर को कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैंसर से जूझ रहे इरफान खान के लिए लंदन में उनकी आगामी फिल्म कारवा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। उन्होंने पत्नी सुतपा सरकार, डायलॉग राइटर हुसैन दलाल और कुछ करीबी दोस्तों के साथ अपनी यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने निर्देशक आकर्ष खुराना से फोन पर बात की।
2 of 5
Karwaan
'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार लंदर स्थित बिजनेस सेंटर हेनरी वुड हाउस में फिल्म कारवां की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। हुसैन दलाल ने बताया,'फिल्म देखकर इरफान खुश नजर आए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कुछ सुझाव दिए हैं। उनके परिवार को भी फिल्म अच्छी लगी।'
3 of 5
Karwaan
निर्देशक आकर्ष खुराना ने बताया,'फिल्म देखने के बाद इरफान ने काफी देर तक बाद की। उनकी और परिवार की प्रतिक्रिया से मैं खुश हूं। ' डायरेक्टर ने बताया कि इरफान कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसलिए उन्हें फिल्म प्रमोशन से राहत दी गई है। उन्होंने कहा, 'उनकी शुभकामनाएं हमारे साथ है। हमें उम्मीद है कि इस चुनौतिभरे दौर से वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karwaan
फिल्म 'कारवां' डार्क कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। यह तीन लोगों की कहानी है जो एक साथ किसी सफर पर निकलते हैं। फिल्म से मशहूर मलयालम एक्टर दलकीर सलमान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। दलकीर ने 'ओके कनिमनी', 'चार्ली' समेत कई हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Karwaan
मिथिला पालकर भी फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मिथिला ने वेब सीरीज 'लिटिल थिंग्स' से लोकप्रियता हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'कारवां' से डायरेक्टर आकर्ष खुराना भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग केरल की खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह 10 अगस्त को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।