{"_id":"5b88f16e42c7924646255ab3","slug":"is-tiger-shroff-to-star-in-sanjay-leela-bhansali-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ को मिल सकता है संजय लीला भंसाली का साथ, रणवीर सिंह को रिप्लेस कर हासिल की ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ को मिल सकता है संजय लीला भंसाली का साथ, रणवीर सिंह को रिप्लेस कर हासिल की ये फिल्म
Fri, 31 Aug 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘बागी 2’ में दमदार एक्शन और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले टाइगर श्रॉफ को मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का साथ मिल सकता है। ये खबर इसलिए मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है, क्योंकि टाइगर को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया।
2 of 5
ranveer singh
पहले कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते हैं। इससे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि फिल्म मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी की पुस्तक पर आधारित होगी। संजय लीला भंसाली और टाइगर ने इस विषय पर कई मुलाकात की हैं और दोनों अमीश के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक हैं।
3 of 5
Sanjay Leela Bhansali
खबर है कि अमीश त्रिपाठी की लोकप्रिय किताब 'इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' पर आधारित फिल्म बनाने के लिए संजय लीला भंसाली ने राइट्स हासिल किए हैं। बता दें पहले इसके राइट्स फिल्म मेकर करण जौहर ने साल 2014 में खरीदे थे लेकिन किसी कारणवश बात नहीं बन पाई और करण ने इसके राइट्स लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tiger shroff
हालांकि, टाइगर के पास अभी फिल्मों की लाइन लगी हुई है लेकिन वो अपनी पूरी कोशिश कर रहे है कि संजय लीला भंसाली को अपनी डेट्स दे सके क्योंकि भंसाली टाइगर के पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं और भंसाली के साथ काम करने का मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर और तारा सूतारिया
टाइगर की बात करें तो वह जल्द ही डॉयरेक्टर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और दूसरी ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं। बता दें कि इससे पहले टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' (2002) में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।