{"_id":"62cd693af0cf7d42645307c8","slug":"is-vidyut-jamwal-getting-married-to-girlfriend-nandita-mahtani-in-london-this-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidyut Jamwal: अगले 15 दिन में नंदिता के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं विद्युत जामवाल, लंदन में बजेगी शहनाई?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vidyut Jamwal: अगले 15 दिन में नंदिता के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं विद्युत जामवाल, लंदन में बजेगी शहनाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता विद्युत जामवाल की हाल ही में फिल्म 'खुदा हाफिज 2' रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन फिल्म में विद्युत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने कमाल का एक्शन किया है। अभिनेता अपने गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ सगाई की थी, तभी से दोनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों शादी का प्लान बना रहे हैं।
2 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समय नंदिता लंदन में हैं और ऐसा कहा जा रहा है विद्युत भी बहुत जल्द लंदन रवाना होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द ये कपल लंदन में शादी करने जा रहा है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं और उनके दोस्तों ने अभी तक ये बात छिपाकर रखी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो खुद कपल ही बता सकता है।
3 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल एक प्राइवेट पर्सन हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने नंदिता के साथ अपनी सगाई की बात को भी काफी दिनों तक छिपाकर रखा था। और अब ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों में दोनों की शादी हो सकती है। बता दें कि पिछले साल विद्युत जामवाल और नंदिता ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत ने 13 सितंबर 2021 को अपने सोशल मीडिया पेज पर दो फोटोज शेयर की थीं। जिसमें अभिनेता ने नंदिता के साथ अपनी सगाई की जानकारी दी थी। पहली तस्वीर में वह अपनी मंगेतर के साथ दीवार पर चढ़ते दिखे तो वहीं दूसरी फोटो में वह ताजमहल के सामने एक-दूसरे का हाथ थामे प्यार की निशानी की ओर देख रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।