{"_id":"5cd5174cbdec2207382f9d98","slug":"isha-ambani-akash-ambani-childhood-picture-viral-along-with-nita-ambani-mukesh-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं देखी होगी ईशा अंबानी और आकाश के बचपन की ये तस्वीर, साथ में नजर आए नीता-मुकेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं देखी होगी ईशा अंबानी और आकाश के बचपन की ये तस्वीर, साथ में नजर आए नीता-मुकेश
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। इन दोनों के बच्चों की सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब यह दोनों बच्चे काफी छोटे थे। इस वायरल तस्वीर में ईशा और आकाश अपने पेरेंट्स की गोद में बैठे हुए हैं और मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों में आकाश और ईशा काफी क्यूट लग रहे हैं।
इस पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में ईशा और आकाश की बांडिंग साफ नजर आ रही है। ईशा अंबानी और आकाश दोनों की शादी हो चुकी है। ईशा अंबानी की शादी बीते साल 12 दिसंबर को हुई थी जबकि आकाश अंबानी की शादी इस साल मार्च में हुई थी। दोनों की शादी धूमधाम से मुंबई में ही हुई थी जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति और बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल हुए थे।
3 of 5
isha ambani
- फोटो : file photo
हाल ही में ईशा अंबानी मेट गाला 2019 में नजर आई थी। शादी के बाद ईशा पहली बार किसी फैशन इवेंट में नजर आईं और अपने लुक से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। पिंक कारपेट के लिए ईशा ने डिजाइनर Prabal Gurung की खूबसूरत ड्रेस को चुना। पिछले साल इस इवेंट के लिए Prabal ने दीपिका पादुकोण को स्टाइल किया था। गाला नाइट की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा ने डीप नेक लैवेंडर कलर का गाउन पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Met Gala 2019
- फोटो : twitter
ईशा अंबानी के अलावा मेट गाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी पहुंची थी। इस सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने भड़कीले मेकअप के साथ अपनी ड्रेस और बालों पर भी एक्सपेरिमेंट किया था। प्रियंका का यह लुक जैसे ही सामने आया उनके मीम्स बनने लगे। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा के बालों की तुलना कुख्यात वीरप्पन की मूछों से भी होने लगी थी।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : twitter
मेट गाला 2019 की थीम Camp: Notes on Fashion रखी गई थी। इसी तर्ज पर मॉडल, एक्टर, सिंगर से लेकर डिज़ाइनर और डायरेक्टर्स सभी सेलिब्रिटीज ने लुक कैरी किया था। दीपिका ने भी इसी तर्ज पर Zac Posen द्वारा किया हुआ गाउन पहना था। दीपिका के लुक ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।