फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मंडप में ही रो पड़ीं ईशा अंबानी, मां ने गले लगाकर दी बड़ी हिम्मत

Thu, 13 Dec 2018 08:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
isha ambani gets emotional during wedding ceremony
isha ambani

इस साल देश की सबसे बड़ी शादी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की मानी जा रही है। बीते 12 दिसंबर को देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच यह शादी संपन्न हो चुकी है और ऐसे में एक वीडियो आया है जिसमें फेरो के वक्त ईशा बहुत ही भावुक हो गईं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कन्यादान के वक्त बोले जाने वाले मंत्र पढ़कर सुनाए। वीडियो में आप देखेंगे की अमिताभ, मुकेश को कन्यादान के बारे में भी बताते नजर आ रहे हैं।



isha ambani gets emotional during wedding ceremony
isha ambani

वीडियो में देखेंगे कैसे मुकेश अंबानी अपनी बेटी का हाथ दामाद आनंद के हाथों में दे रहे हैं और इसके बाद दोनों को फेरों के लिए खड़ा किया जाता है जहां फेरे लेते वक्त ईशा की आंखों में घरवालों से बिछड़ने का दुख साफ झलक रहा है। ऐसे में नीता ने बेटी ईशा को गले लगाकर बड़ी हिम्मत बांधी। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस पल को देश की बड़ी-बड़ी हस्ती जब देख रही थी तो उनकी भी आंखे नम हो गई। 

isha ambani gets emotional during wedding ceremony
isha ambani wedding - फोटो : instagram

मुकेश और नीता अंबानी भी उस समय बहुत ही भावुक हो गए थे। कन्यादान करते वक्त मुकेश के चेहरे पर बेटी के जाने का दुख साफ दिख रहा था। बता दें कि वीडियो में मेहमान के रूप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani gets emotional during wedding ceremony
Pranab Mukherjee - फोटो : Instagram

नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गीतकार प्रसून जोशी, प्रियंका चोपड़ा और उनके निक जोनस, सचिन तेंडुलकर और उनकी पत्नी अंजली शामिल हुईं। वहीं अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ शादी में मौजूद रहे। ईशा अंबानी की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 14 दिसंबर को मुंबई के जियो गार्डन में होगा।

विज्ञापन
isha ambani gets emotional during wedding ceremony
priyanka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड सितारों के साथ ही देश के राजनेता भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचें। उनकी शादी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बंगाल की दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नजर आईं।  अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शादी में पहुंचीं। प्रियंका ने ईशा अंबानी की शादी में ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी है जबकि निक जोनस फॉर्मल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed