फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे अमीर अंबानी खानदान की बेटी ईशा की शादी की रस्में शुरू, तोहफे में मिलेगा 452 करोड़ का बंगला

Sat, 17 Nov 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Isha Ambani wedding rituals begins with Kokilaben Ambani ashirwad and Dandiya
Isha Ambani - फोटो : Instagram

दुनिया के सबसे अमीर खानदान अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। ईशा 12 दिसंबर को आनंद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। आमतौर पर शादी की रस्में महज चंद दिन पहले ही शुरू होती है लेकिन ईशा अंबानी की शादी की रस्में शादी के 27 दिन पहले शुरू हो चुकी हैं। इस जश्न की तस्वीरें आ गई हैं। इन तस्वीरों में नीता अंबानी और ईशा अंबानी पारंपरिक लिबास में कहर ढा रही हैं।

Isha Ambani wedding rituals begins with Kokilaben Ambani ashirwad and Dandiya
Isha Ambani wedding rituals - फोटो : Instagram

शुक्रवार रात शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस रस्म की शुरुआत ईशा ने दादी कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से की और डांडिया खेला। इस मौके पर ईशा और नीता दोनों ही लहंगा चोली में नजर आईं। दोनों मां-बेटी बला की खूबसूरत लग रही थीं। ईशा ने इस मौके पर हल्के गुलाबी रंग का लहंगा ज्वैलरी के साथ पहना तो वहीं नीता अंबानी भी इस फंक्शन में चार चांद लगाती दिखीं। नीता ने बेटी की शादी की रस्म में पीले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन का लहंगा चोली पहना हुआ था।

Isha Ambani wedding rituals begins with Kokilaben Ambani ashirwad and Dandiya
isha ambani engagement party - फोटो : Instagram

हाल ही में ईशा अंबानी ने आनंद के साथ इटली के लेक कोमो में सगाई की थी। इस सगाई में बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा हस्तियां भी पहुंची थीं। कहा जा रहा है शादी की रस्में उदयपुर में होंगी जबकि शादी मुंबई में होगी। इस बीच ईशा अंबानी अपने बंगले को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है। खबरों के अनुसार ईशा अंबानी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो मुंबई के वर्ली इलाके में है। खास बात यह है कि यह बंगला ईशा को सास-ससुर की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani wedding rituals begins with Kokilaben Ambani ashirwad and Dandiya
Isha Ambani bungalow - फोटो : twitter

50 हजार स्क्वायर फीट वाले इस ठिकाने का नाम 'ओल्ड गुलीटा' है। इसकी खासियत है यह बंगला सी-फेसिंग है। यह बंगला खूबसूरत संसाधनों से सजाया गया है। वहीं आधुनिक जमाने की हर बेहतर मशीन इस घर में मौजूद है। बंगले में तीन बेसमेंट बनाए गए हैं। दूसरा और तीसरा बेसमेंट पार्किंग और सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं पहले बेसमेंट पर बगीचा, स्विमिंग पूल और कुछ कमरे बनाए गए हैं। बंगले में भूतल से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ऊपर के मालों पर लिविंग, डायनिंग हॉल मल्टीपर्पज रूम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Isha Ambani wedding rituals begins with Kokilaben Ambani ashirwad and Dandiya
Isha Ambani wedding card - फोटो : twitter

इस बंगले को पीरामल ने 6 साल पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से खरीदा था। इस बंगले के अलावा ईशा अंबानी का शादी का कार्ड भी सुर्खियों में बना हुआ है। खबरों की मानें तो इस कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कार्ड एक बॉक्स में है जिसके खुलते ही गायत्री मंत्र बजेगा। ईशा का शादी कार्ड क्रीम रंग का है जो कि फूलों से सजा हुआ है। शादी के कार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है। शादी का यह कार्ड अंबानी और पीरामल दोनों परिवार की ओर से है। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed