{"_id":"5d832bad8ebc3e016b6af434","slug":"isha-koppikar-birthday-lesser-known-facts-about-her-life-and-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी 'खल्लास गर्ल' नाम से फेमस थीं ईशा, फ्लॉप करियर के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी 'खल्लास गर्ल' नाम से फेमस थीं ईशा, फ्लॉप करियर के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, अब दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। वही ईशा जो कृष्णा कॉटेज में दिखीं तो डर से सबकी सांसे थम गईं। अपने प्यार को पाने के लिए वो मरकर भी मर नहीं पाईं और आत्मा बनकर डराती रहीं। लेकिन इसी फिल्म में जब वो 'बेपनाह प्यार है आ जा' गाती दिखीं तो हर किसी का दिल इस एक्ट्रेस पर आकर रुक गया। तब से लेकर आज तक ईशा के करियर में कई उतार चढ़ाव आए। आइए ईशा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारें में कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
19 सितम्बर 1976 में मुम्बई में जन्मी ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। फोटोशूट से चर्चा में आने के बाद 1995 में ईशा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया जहां उन्होंने मिस टैलेंट का क्राउन जीता। इसके बाद उन्होंने 1998 में तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से डेब्यू किया। हालांकि तब तक ईशा को हिंदी सिनेमा में मौका नहीं मिला था।
3 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : social media
इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्में कीं। लाइफ साइंस से ग्रेजुएट ईशा ने 2 साल बाद अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फिजा' में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। इसके बाद प्रकाश झा की फिल्म राहुल में उनका आइटम नंबर दिखा। डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूँ किया, कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में 10 साल तक स्ट्रगल के बाद भी ईशा कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। फिल्मों में न चल पाने के कारण उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में भी काम किया। कई आइटम नंबर्स भी किए, जिसमें 'बच के तू रहना' आज भी हिट है। इस गाने के बाद से ही उन्हें 'खल्लास गर्ल' के नाम से पुकारा जाने लगा। इसी बीच ईशा का नाम इंदर कुमार से भी जुड़ा। लेकिन इंदर की शराब की लत की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ समय पहले ही इंदर कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
Isha Koppikar
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में करियर कुछ खास न चलता देख ईशा ने साल 2009 में इंडस्ट्री से दूरी बना ली और होटेलियर टिमि नारंग से शादी कर ली थी। ईशा एक बेटी की मां है। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम ना कमा पाई हों लेकिन अब वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।