फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा के बाद अब ईशान खट्टर आए निशाने पर, इस गलती की वजह से भरना पड़ा जुर्माना

Mon, 15 Apr 2019 03:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Apr 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
ishaan khattar fined 500 because bike parked no parking zone
ishaan khattar - फोटो : social media

बियांड द क्लाउड्स और धड़क जैसी दो फिल्में करने के बाद ही एक्टर ईशान खट्टर की झोली में कई अवॉर्ड गिरे। ईशान खट्टर ने वैसे तो अभी तक दो ही फिल्में की हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या 10 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। पॉपुलरिटी के बावजूद ईशान अक्सर ऑटो और बाइक पर घूमते नजर आते हैं। फिल्मों से इतर वो अब किसी और वजह से चर्चा में हैं।

ishaan khattar fined 500 because bike parked no parking zone
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram

ईशान खट्टर मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच करने अपनी बाइक से पहुंचे लेकिन उन्होंने बाइक नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी। लंच करने के बाद जब ईशान बाहर निकले तो ट्रैफिक पुलिस उनकी बाइक को ले जा रही थी। वो ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे और उनसे बाइक छोड़ देने की रिक्वेस्ट की।

ishaan khattar fined 500 because bike parked no parking zone
Ishaan Khatter - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान के काफी रिक्वेस्ट के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनकी बाइक वापस कर दी लेकिन 500 रुपए का जुर्माना लगाया। ईशान पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन पर इस तरह का जुर्माना लगा हो। कुछ दिनों पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सारा अली खान को इस वजह से नोटिस भेजा क्योंकि वो शूटिंग के दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक पर बैठी थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No Parking and Ishaan's Bike gets towed... Sunday Funday with @ishaankhatter #instalove #instadaily #manavmanglani #sunday #weekend

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ishaan khattar fined 500 because bike parked no parking zone
Ishaan khattar and jhanvi kapoor - फोटो : file photo

ईशान बीते दिनों ऐसी ही एक वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। ईशान को मुंबई की सड़कों पर साइकिल पर राइड करते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने हेडफोन लगाए हुए थे। जवाब में ईशान ने कहा था, 'इस फोटो पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद, लेकिन ये एक फोन कॉल था। साथ ही मैं ये भी कहना चाहूंगा कि मोटरबाइक पर सवार होकर सेलेब्स की तस्वीरें क्लिक करना भी कोई सुरक्षित तरीका नहीं है।'

विज्ञापन
ishaan khattar fined 500 because bike parked no parking zone
Ishaan Khatter - फोटो : file photo

ईशान खट्टर के करियर की शुरुआत तो बचपन में हो गई थी। उन्होंने अपने भाई की फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बीते साल माजिद मजीदी की फिल्म बिआंड द क्लाउड्स से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed