फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेडफोन लगा के साइकिल चलाने पर ईशान खट्टर हुए ट्रोल, यूजर्स को दिया ऐसा जवाब

Sat, 12 Jan 2019 05:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Jan 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khattar trolled driving bicycle wearing headphone gave shocking reaction to users
Ishaan Khattar - फोटो : twitter

ईशान खट्टर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके हैं। 'धड़क' फिल्म में ईशान की जाह्नवी कपूर के साथ केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी आई थी। इस बीच ईशान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे लेकर ईशान को ट्रोल किया जा रहा है। इस तस्वीर में ईशान साइकिल चलाते हुए हेडफोन लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर पर ट्रोल होते ही ईशान ने ऐसा जवाब दिया जिससे यूजर्स की बोलती बंद हो जाएगी।

Ishaan Khattar trolled driving bicycle wearing headphone gave shocking reaction to users
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में ईशान खट्टर साइकिल पर सवार होकर हेडफोन लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही ईशान पर ट्रैफिक सुरक्षा नियमों का पालन न करने की बात कही जा रही है। तस्वीर वायरल होते ही ईशान भी सामने आ गए और उन्होंने इस मामले पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

Ishaan Khattar trolled driving bicycle wearing headphone gave shocking reaction to users
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram

ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'इस तस्वीर पर ध्यान दिलाने के लिए आपका शुक्रिया। यह एक फोनकॉल था। मैं भी कहना चाहूंगा कि बाइक पर सवार होकर सेलेब्स को चेस करना और तस्वीरें खींचना कोई सुरक्षित तरीका नहीं है।' ईशान खट्टर का इस तरह का जवाब कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि तस्वीर खींचने वाले को भी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khattar trolled driving bicycle wearing headphone gave shocking reaction to users
aayush sharma - फोटो : twitter

ईशान खट्टर से पहले कई स्टार्स इस तरह से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर निशाने पर आए थे। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा लवरात्रि फिल्म के प्रमोशन के दौरान बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चलाते हुए दिखे थे। तस्वीर वायरल होते ही पुलिस ने 100 रुपए का चालान काटा था। 

विज्ञापन
Ishaan Khattar trolled driving bicycle wearing headphone gave shocking reaction to users
ईशान खट्टर परिवार के साथ

आपको बता दें, ईशान खट्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपने फिटनेस के वीडियो इंस्टाग्राम पर ईशान शेयर करते रहते हैं। धड़क से पहले ईशान ने बियॉन्ड द क्लाउड्स फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म को माजिद मजीदी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Get out and play! 🏃🏽♀️

A post shared by Ishaan Khatter (@ishaan95) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bombay winter beast mode

A post shared by Ishaan Khatter (@ishaan95) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed