फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishaan Khatter: निकोल किडमैन की तारीफ करते दिखे ईशान, हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' की शूटिंग पर दिया अपडेट

Sun, 06 Aug 2023 06:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Aug 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khatter calls Nicole Kidman most iconic star after working with her Netflix Series The Perfect Couple
ईशान खट्टर,निकोल किडमैन - फोटो : सोशल मीडिया

'धड़क', 'बियॉन्ड द क्लाउड्स', 'ए सूटेबल बॉय' और 'फोन भूत' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से वाहवाही लूटने वाले ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेता का नाम आए दिन मीडिया हेडलाइन्स में बना रहता है, जिसकी वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं बल्कि उनका रफ्तार से आगे बढ़ता करियर है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर ईशान ने न केवल बॉलीवुड फिल्मों में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। दरअसल, ईशान खट्टर जल्द ही हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में निकोल की जमकर तारीफ की और उनके साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया।

Ishaan Khatter calls Nicole Kidman most iconic star after working with her Netflix Series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान खट्टर जल्द ही 'द परफेक्ट कपल' नाम की नेटफ्लिक्स सीरीज में निकोल किडमैन, लिव श्राइबर और डकोटा फैनिंग जैसे हॉलीवुड कलाकारों के साथ स्क्रीन पर रंग जमाते नजर आएंगे। अपने इस अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए ईशान खट्टर ने कहा कि ग्लोबल स्टार निकोल किडमैन द्वारा निर्देशित अपनी पहली हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' की शूटिंग करने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज के एक बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।

Ishaan Khatter calls Nicole Kidman most iconic star after working with her Netflix Series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान खट्टर ने इस इंटरव्यू में बताया कि, 'मैंने सीरीज का एक बड़े पार्ट की शूटिंग कर ली है और यह मेरा हॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। बेशक, निकोल किडमैन सबसे आइकॉनिक फिल्म सितारों में से एक हैं, जिन्हें हम सभी जानते हैं और हम भारत में भी पसंद करते हैं। तो, मैं समझता हूं कि उनके बारे में बहुत उत्सुकता है और उनके अलावा इसमें कई अद्भुत कलाकार, अद्भुत अभिनेता हैं, लेकिन निकोल की बात कुछ अलग है।'  
Sunny Deol: PAK के छक्के छुड़ाने वाले 'तारा सिंह' को सनी ने बताया सुपरहीरो, हल्क-सुपरमैन से ऐसे की तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khatter calls Nicole Kidman most iconic star after working with her Netflix Series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान खट्टर ने इस इंटरव्यू में सुजैन बियर द्वारा निर्देशित इस सीरीज की रिलीज डेट का हिंट भी दिया। अभिनेता ने कहा कि, 'यह सीरीज अगले साल नेटफ्लिक्स पर लोगों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। इस सीरीज में काम करना भारत में फिल्में बनाने और कहानियां बताने से बहुत अलग नहीं है। लेकिन यह एक शानदार अवसर है। मैंने अपना ऑडिशन टेप किया और उन्हें यह पसंद आया, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे बुलाया।' बता दें, यह सीरीज अमेरिकी लेखक एलिन हिल्डेब्रांड के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन
Ishaan Khatter calls Nicole Kidman most iconic star after working with her Netflix Series The Perfect Couple
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान खट्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'पिप्पा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। वहीं अगर उनकी निजी जिंदगी पर गौर फरमाया जाए तो अभिनेता को कुछ ही दिनों पहले एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बाइक पर मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया था। लेकिन यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि वह कौन थी क्योंकि दोनों ने ही हेलमेट लगा रखा था।
Gaddar Death: तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दार का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed