फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर नहीं, ये है ईशान खट्टर का असली प्यार, नेहा के शो में खोला राज

Fri, 10 May 2019 12:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 10 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
ishaan khatter open his relationship secret with janhvi kapoor in neha dhupia show
Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor - फोटो : social media

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी मराठी की सुपरहिट लव स्टोरी सैराट की हिंदी रीमेक धड़क में साथ नजर आई थी। इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म से श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। दोनों स्टार्स की केमस्ट्री पर्दे के अलावा ऑफ स्क्रीन भी नजर आती है। दोनों कई मौके पर साथ नजर आ चुके हैं। इसके बाद इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं ।

ishaan khatter open his relationship secret with janhvi kapoor in neha dhupia show
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram

ईशान खट्टर हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में शामिल हुए थे। इस दौरान नेहा ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। जब ईशान से पूछा गया कि क्या उनके और जान्हवी के बीच कुछ चल रहा है? इस पर ईशान ने कहा कि वो रिलेशनशिप में तो हैं लेकिन जान्हवी के नहीं बल्कि कॉफी  के साथ।

ishaan khatter open his relationship secret with janhvi kapoor in neha dhupia show
Ishaan Khattar

बियोंड द क्लाउड से एक्टिंग डेब्यू करने वाले ईशान खट्टर ने बताया कि वो किस तरह की गर्लफ्रेंड तलाश रहे हैं। ईशान ने कहा, 'मैं ऐसी लड़की को पसंद करूंगा जो ईमानदार, दिखावटीपाने से दूर, फनी, और चाइल्ड हो। मैं एक मित्र में भी ऐसी ही क्वालिटीज देखता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ishaan khatter open his relationship secret with janhvi kapoor in neha dhupia show
Ishaan Khattar

बता दें कि दोनों स्टार्स करण जौहर के चैट में अलग अलग आए थे। ईशान अपने भाई शाहिद कपूर के साथ पहुंचे थे जबकि जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। इस दौरान जब करण ने ईशान से जाह्नवी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि, 'नहीं.. लेकिन हम साथ घूमते हैं। हम जिम जाते हैं, फिल्में देखते हैं और साउथ इंडियन गाने सुनते हैं।' 

विज्ञापन
ishaan khatter open his relationship secret with janhvi kapoor in neha dhupia show
Ishaan khattar and jhanvi kapoor

वहीं जब यही सवाल करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से पूछा तो उन्होंने कहा था कि वो अपने कोस्टार के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी अगली फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं जो कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना को मदद पहुंचाने के लिए सुर्खियों में आईं वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना के अनुभवों पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed