फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: फिर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- इसकी चाल को क्या हो गया? वीडियो देखिये

Wed, 22 Dec 2021 02:11 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Dec 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Iski chaal ko kya ho gaya Netizens massively troll Malaika Arora for her walk
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिर से ट्रोल हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको उनकी चाल के लिए ट्रोल किया है। दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा अपनी वॉकिंग स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। इससे पहले भी उनको यूजर्स ने उनके चलने के स्टाइल को लेकर कई बार ट्रोल किया है। स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस को प्रभावित भी करती हैं और कई बार यूजर्स उनके कपड़ों को लेकर भी उनपर भड़क उठते हैं। हालांकि, सेलेब्स के लिए ट्रोलिंग का सामना करना कोई नहीं बात नहीं है। यूजर्स अक्सर मशहूर हस्तियों को उनके चलने-फिरने से लेकर कपड़े पहनने के स्टाइल को लेकर ट्रोल करते रहते हैं। 


 

Iski chaal ko kya ho gaya Netizens massively troll Malaika Arora for her walk
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा अक्सर जिम जाते या काम से वापस आते हुए स्पॉट होती रहती हैं। वह हर आउटफिट को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मलाइका अरोड़ा को शिमरी आउटफिट पहने देखा जा सकता है। इस वीडियो में मलाइका के वॉक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खिंचा।

Iski chaal ko kya ho gaya Netizens massively troll Malaika Arora for her walk
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स को मलाइका अरोड़ा की चाल अजीब लगी। जिसके बाद उन्होंने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा-इसकी चाल को क्या हो गया है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, चलती हुई ग्लिटर लग रही हो। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, आप हमेशा इस तरह क्यों चलती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Iski chaal ko kya ho gaya Netizens massively troll Malaika Arora for her walk
मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

हालांकि, मलाइका अरोड़ा के कई फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उनको ब्युटीफुल और सेक्सी बता रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Iski chaal ko kya ho gaya Netizens massively troll Malaika Arora for her walk
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग उन्हें 'दिवा' के रूप में याद रखें। उन्होंने कहा था, मुझे किसी भी कैटिगिरी में रखो डांस दिवा, फिटनेस या एक फैशन दिवा। मैं सिर्फ दिवा के रूप में पहचानी जानी चाहती हूं। उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि फिटनेस के लिए हर किसी का नजरिया अलग होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed