बॉलीवुड में इस साल की आखिरी शादी गौहर खान और जैद दरबार की रही। दोनों ने 25 दिसंबर को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया। शादी की कई तस्वीरें भी सामने आईं जिनमें दूल्हा- दुल्हन बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। गौहर की शादी में उनकी मां बेहद इमोशनल हो गई थीं। इस बात का खुलासा गौहर के ससुर इस्माइल दरबार ने किया।
2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : instagram/simplyaminaxx
दरअसल बेटी की शादी में हर मां इमोशनल हो जाती है। बचपन से जिस बेटी को पाला- पोसा, जिस आंगन में वो खेली उसे छोड़कर जब वो ससुराल जाती है उस समय एक मां के लिए सबसे मुश्किल घडी होती है। गौहर की मां के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। गौहर खान की मां ने अपनी बेटी की शादी के बाद उसके ससुर इस्माइल दरबार के पास जाकर कुछ ऐसा कहा जो उनके दिल को भी छू गया।
3 of 5
गौहर खान, जैद दरबार, इस्माइल दरबार
- फोटो : Instagram: @viralbhayani
शुक्रवार को हुई गौहर और जैदी की शादी के बाद इस्माइल दरबार ने एक मीडिया हाउस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, 'निकाह के बाद गौहर की मां ने इमोशनल होते हुए मुझसे कहा कि बेटी ख्याल रखना।' जवाब में मैंने उनसे कहा, 'आपकी बेटी इतनी काबिल है कि वह मेरे पूरे परिवार का ख्याल रखेगी।' गौहर की मां के साथ हुई यह छोटी सी बातचीत इस्माइल दरबार को भी इमोशनल कर गई।
4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram
बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में हुई। कोविड-19 को देखते हुए शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों की सादी एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी थी। जिसके हर फंक्शन को पूरे परिवार ने बखूबी एंज्वॉय किया।
5 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि गौहर और जैद दोनों ने ही निकाह के दौरान क्रीम- गोल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट्स पहने थे। उनका यह लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। सुबह हुए निकाह के बाद शाम के समय इन दोनों का वलीमा (वेडिंग रिसेप्शन) भी हुआ। इस मौके पर गौहर गोल्डन और मेहरून रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं जैद भी काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद प्यारे लग रहे थे।
पढ़ें: सलमान खान ने दिया इन सितारों के एक्टिंग करियर को जीवनदान, जीजा आयुष शर्मा को दूसरी बार दे रहे मौका