फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांस फिल्म फेस्टिवल मेें दिखाया गया समलैंगिकता पर बनी 'लिहाफ' का फर्स्ट लुक, आपने देखा क्या?

Thu, 17 May 2018 10:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Ismat Chughtai controversial story Lihaaf film first look released
अपने निर्देशन से दर्शकों का दिल जीतने वाले डायरेक्टर राहत काजमी की अवार्ड विनिंग फीचर फिल्म 'लिहाफ' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का पहला पोस्टर कांस फिल्म फेस्टिवल मेें दिखाया गया है। यह फिल्म हिंदुस्तानी लेखिका इस्मत चुगताई की चर्चित और विवादित उर्दु कहानी 'लिहाफ' पर आधारित है। इस फिल्म के निर्माता ऑस्क विनर प्रड्यूसर मार्क बेसचेट हैं। 
Ismat Chughtai controversial story Lihaaf film first look released
'लिहाफ' के फर्स्ट लुक की लॉन्चिंग में बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई भी मौजूद थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए 'लिहाफ' की पूरी टीम बधाई भी दी है और कहा कि समलैंगिक जैसे गंभीर विषय पर फिल्म बनाने के लिए 'लिहाफ' की पूरी टीम को शुभकामनाएं। पता हो कि 'लिहाफ' की कहानी दो समलैंगिक महिला के रिश्ते को दर्शाती हैं। 
 

 
Ismat Chughtai controversial story Lihaaf film first look released
फिल्म के पहले पोस्टर में बिस्तर पर लेटीं दो महिलाओं के पैरों को दिखाया गया है। बात करें लेखिका इस्मत चुगताई इस चर्चित कहानी 'लिहाफ' की तो साल 1942 में यह कहानी अदाब-ए-लतीफ में पहली बार छपी। कहानी छपते ही इस्मात चुगताई पर केस हो गया था,लेकिन उन्हें केस पर जीत हासिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ismat Chughtai controversial story Lihaaf film first look released
इस्मत चुगताई की 'लिहाफ' के द्वारा भारत में पहली बार लेस्बियन प्यार के होने का पता चला। फिल्म 'लिहाफ' में फिल्म पार्रिचड की एक्ट्रेस तनिष्ठ चटर्जी और सोनल सहगल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी तनहा बेगम जान नाम के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो फिल्म में अपनी पुरी कहानी को बयां करेगी।  फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed