{"_id":"62259577ec3ed833854fc750","slug":"ita-awards-ranveer-singh-dance-with-rakhi-sawant-on-the-film-ramleela-song-tattad-tattad-fans-said-best-jodi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ITA Awards: रणवीर सिंह और राखी सावंत ने 'ततड़-ततड़' गाने पर किया जमकर डांस, देख यूजर्स ने दी ऐसी-ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ITA Awards: रणवीर सिंह और राखी सावंत ने 'ततड़-ततड़' गाने पर किया जमकर डांस, देख यूजर्स ने दी ऐसी-ऐसी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत और रणवीर सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
6 मार्च यानी रविवार को मुंबई में आईटीए अवार्ड 2022 का अयोजन किया गया। इस अवार्ड नाइट में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के तमाम सितारे नजर आए और सभी ने अपने जलवों से इस शाम को और हसीन बना दिया। अब सोशल मीडिया पर इस अवार्ड शो में शामिल हुए तमाम सितारों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका लुक फैंस को खूब इम्प्रेस कर रहा है लेकिन अवार्ड नाइट में रणवीर सिंह और राखी सावंत ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रणवीर अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं तो वहीं राखी सावंत अपने मस्त अंदाज के लिए। ऐसे में जब दोनों इस आईटीए अवार्ड के रेड कार्पेट पर नजर आए, तो दोनों ने तहलका मचा दिया।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर अवार्ड नाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर और राखी सावंत मिलकर धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि रणवीर और राखी सावंत एक-दूसरे से मिलते हुए काफी ज्यादा खुश हैं। दोनों ही एक-दूसरे की खूब तारीफ करते हैं। इस दौरान रणवीर राखी के आउटफिट के साथ मैचिंग फूल के बारे में भी पूछते हैं। इतना ही नहीं, दोनों मिलकर फिल्म 'रामलीला' के गाने 'ततड़-ततड़' पर भी डांस करते हैं।
3 of 5
rakhi sawant and ranveer singh
- फोटो : social media
इसके अलावा, रणवीर सिंह और राखी सावंत एक-दूसरे के साथ ढेर सारे पोज भी देते हैं। रणवीर और राखी के इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी पैपराजी को भी खुश कर दिया, जिसके बाद हर किसी ने दोनों के लिए जोरदार तालियां बजाईं। लुक की बात करें तो इस अवार्ड नाइट में राखी ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था, जिसके साथ अभिनेत्री ने सिर पर एक बड़ा सा फूल भी लगाया था। वहीं, रणवीर सिंह भी ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में काफी जच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ITA Awards
- फोटो : social media
राखी सावंत और रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- राम मिलाए जोड़ी लग रही है एक दम। वहीं दूसरे ने लिखा-बेस्ट जोड़ी। इसके अलावा भी यूजर्स ऐसे ही कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
harshad chopda
- फोटो : social media
इस आईटीए अवार्ड में टीवी सितारों का बोलबाला देखने को मिला। इस बार 'अनुपमा' ने बेस्ट टीवी सीरियल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इसके अलावा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं, रवि दुबे, नकुल मेहता, हिना खान और आशी सिंह ने भी ट्रॉफी को अपने नाम किया। हिना खान को अपनी फिल्म लाइन्स के लिए सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।