फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केसरी' से पहले शुरू हो गई थी ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’, रणदीप बोले- कुछ लालची लोगों की वजह से फिल्म बंद हो गई

Mon, 14 Apr 2025 09:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Apr 2025 09:30 AM IST
सार

Randeep Hooda: हाल ही में रणदीप हुड्डा ने एक पॉडकास्ट में अपनी एक ऐसी फिल्म के बारे में बात की जो कभी पर्दे पर नहीं आ सकी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Jaat Actor Randeep Hooda Breaks Silence on Shelved Film Battle of Saragarhi
रणदीप हुड्डा, केसरी - फोटो : एक्स@SinghLions, यूट्यूब

रणदीप हुड्डा इन दिनों सनी देओल के साथ फिल्म ‘जाट’ में धमाल मचा रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने करियर के एक ऐसे दर्द को साझा किया है जो आज भी उनके दिल में चुभता है। यह दर्द उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ के अधूरी रह जाना का है। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में रणदीप ने इस फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा की। 


Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में हादसा, बच्चे पर गिरी लाइट, जानें आगे क्या हुआ?

Jaat Actor Randeep Hooda Breaks Silence on Shelved Film Battle of Saragarhi
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
तीन साल तक की फिल्म की तैयारी

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तीन साल तक अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स तक ठुकरा दिए, ताकि इस फिल्म को वह सम्मान दे सकें, जिसकी वह हकदार थी।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने इसलिए ठुकरा दी करोड़ों की डील, हिंदी सिनेमा में वापसी के लिए जबर्दस्त तैयारी

Jaat Actor Randeep Hooda Breaks Silence on Shelved Film Battle of Saragarhi
केसरी - फोटो : सोशल मीडिया
केसरी से पहले बननी शुरू हो गई थी  ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’

रणदीप ने खुलासा किया कि ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन उसी के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ (2019) बनने लगी। रणदीप ने कहा, “हमारी फिल्म पहले शुरू हुई थी। फिर ‘केसरी’ बनने लगी, जो ठीक नहीं था।” उनके लहजे में निराशा साफ झलक रही थी।  उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका था, लेकिन कुछ लालची लोगों की वजह से यह प्रोजेक्ट रुक गया। रणदीप ने कहा, “उस फिल्म में मैं अकेला सिख था। बाकी कोई सिख नहीं था।” वह इस किरदार को सच्चाई और सम्मान के साथ पर्दे पर लाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaat Actor Randeep Hooda Breaks Silence on Shelved Film Battle of Saragarhi
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप ने छोड़ दी ये हॉलीवुड फिल्म

रणदीप का इस फिल्म से जुड़ाव सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक भी था। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने कसम खाई थी कि वह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व पूरी शिद्दत से करेंगे। वह चाहते थे कि सिख धर्म और उसकी भावनाओं को फिल्म में सही तरीके से दिखाया जाए, न कि सतही ढंग से। इसके लिए उन्होंने ‘एक्सट्रैक्शन’ के सीक्वल जैसी बड़ी फिल्म तक ठुकरा दी थी। लेकिन जब ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ अचानक बंद हुई, तो रणदीप टूट से गए। उन्होंने कहा, “उस समय बहुत डिप्रेशन हो गया था।" अभिनेता ने माना कि वह उनके करियर का सबसे मुश्किल दौर था।

विज्ञापन
Jaat Actor Randeep Hooda Breaks Silence on Shelved Film Battle of Saragarhi
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
जल्द ही रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणदीप हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाने वाले थे। हालांकि, यह फिल्म कभी पूरी नहीं हुई, लेकिन अक्षय कुमार ने अनुराग सिंह की ‘केसरी’ में यही किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब ‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed