सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर में उनके दमदार एक्शन और जबर्दस्त डायलॉग्स ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसंड्रा जैसे सितारे नजर आएंगे। 'जाट' से पहले सनी देओल की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई की है। आइए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं...
Sunny Deol: 'गदर 2' से लेकर 'बॉर्डर' तक, सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 08 Apr 2025 03:13 PM IST
सार
Sunny Deol Movies: सनी देओल ने अपने करियर में दर्जनों फिल्मों में काम किया है। आइए आज उनकी उन पांच फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।
विज्ञापन
