फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Re-Release: हिंदी सिनेमा में तेजी से बढ़ रहा री-रिलीज का चलन, अब सनी देओल की ये फिल्म बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Fri, 14 Feb 2025 05:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 14 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

Re-Release: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों को दोबारा पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। अब इस सूची में गदर के बाद सनी देओल की एक और फिल्म भी शामिल होने जा रही है। 

विज्ञापन
Jaat actor Sunny Deol movie Ghatak Set to Re Release on Big Screens
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा में साल 2025 में क्लासिक फिल्मों को फिर से रिलीज करने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। 'ये जवानी है दीवानी' और 'सनम तेरी कसम' की सफल री-रिलीज के बाद अब 'अंदाज अपना अपना' के निर्माता भी अपनी क्लासिक कॉमेडी फिल्म को अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से लाने की घोषणा कर चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। सनी देओल अभिनीत फिल्म 'घातक' भी बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देने जा रही है।


Priyanka Chopra: वैलेंटाइन डे पर प्रियंका ने शेयर की निक के साथ थ्रोबैक तस्वीर, लिखा- कैसे शुरू हुआ सफर?

Jaat actor Sunny Deol movie Ghatak Set to Re Release on Big Screens
घातक - फोटो : यूट्यूब
सनी देओल की एक और फिल्म होगी री-रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने साझा किया कि 'घातक' को जब पहली बार साल 1996 में रिलीज किया गया था तो यह बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। आज भी फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म के जबर्दस्त एक्शन, दिल छूने वाली कहानी और खासकर सनी देओल की दमदार एक्टिंग के लिए इसे हमेशा याद किया जाता है।  गदर 2 (2023) की शानदार सफलता के बाद सनी देओल के पुराने काम को लेकर लोगों में उनके पिछले काम को देखने की एक नई रुचि जागी है। इसी वजह से फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला किया गया है।
Chhaava Movie Review:आज रिलीज हुई है विक्की कौशल की छावा, आपको जाना चाहिए या नहीं यहां पढ़ें रिव्यू

Jaat actor Sunny Deol movie Ghatak Set to Re Release on Big Screens
घातक - फोटो : यूट्यूब
कब आएगी 'घातक'?

फिलहाल, फिल्म के निर्माता 28 फरवरी को इसकी रिलीज का लक्ष्य बना रहे हैं। हालांकि, यह तारीख बाद में चर्चा के बाद बदल भी सकती है। सूत्र ने यह भी जानकारी दी कि सनी देओल खुद इस री-रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वह फिल्म के प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaat actor Sunny Deol movie Ghatak Set to Re Release on Big Screens
घातक - फोटो : यूट्यूब
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

'घातक' एक ऐसे युवक की कहानी है जो अपने बीमार पिता को इलाज के लिए बनारस से मुंबई लाता है। वहीं वह एक महिला से प्रेम करने लगता है। हालांकि, जिस कॉलोनी में वह रहता है, वहां एक गैंगस्टर का राज चलता है। इसी के बाद अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष शुरू होता है। सनी देओल के अभिनय के अलावा फिल्म को लोकप्रिय गाने 'कोई जाए तो ले आए' के लिए भी याद किया जाता है, जिसमें ममता कुलकर्णी ने शानदार डांस किया था।

विज्ञापन
Jaat actor Sunny Deol movie Ghatak Set to Re Release on Big Screens
जाट - फोटो : एक्स
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे सनी

घातक की री-रिलीज के बाद सनी देओल अपनी अगली बड़ी फिल्म 'जाट' पर ध्यान देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद फैंस बड़े पर्दे पर सनी देओल को एक बार फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed