अभिनेता जावेद जाफरी अपने एक ट्वीट के बाद चर्चा में आ गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्रोल ने जावेद से देश छोड़कर यूरोप जाने की बात की। अभिनेता को ये बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने ट्वीट कर यूजर की क्लास लगा दी। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने लिखा था, "आप यूरोप क्यों नहीं चले जाते? हमें अपने देश में गद्दारों की जरूरत नहीं है।"
यूजर ने जावेद जाफरी को गद्दार बताकर कही देश छोड़ने की बात तो एक्टर बोले- आपने कब इस देश को खरीदा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके जवाब में जावेद जाफरी ने लिखा- "आपका देश? कब खरीदा मैम आपने? जब आखिरी बार मैंने संविधान पढ़ा था, तो इसमें लोकतंत्र, समानता और असंतोष के अधिकार की बात कही गई थी। हालांकि, अगर आपने निजी तौर पर कोई परिवर्तन किया है तो मैं नहीं जानता। कृपया अपडेट करें।"
YOUR nation ??? Kab kharida aapne ma’m ?? 😂
Last time I read the constitution it spoke of democracy, equality and right to dissent..
Wouldn’t know if you have made any changes privately though..kindly update
इससे पहले जावेद जाफरी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था- सीएए के खिलाफ क्रांति यूरोप तक पहुंच गई है। बता दें जावेद जाफरी शुरू से ही नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे थे- तुम हिंदू मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो। ये खेल बंद करो। आगे बात करो क्या करना है। रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो, इसके बारे में बात करो। पहले कहते थे कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। चलो मान लिया। आप क्या कर रहे हैं?
इससे पहले जावेद जाफरी का एक ट्वीट जिसमें उन्होंने लिखा था, "उन्हें 'सत्तारूढ़ पार्टी' क्यों कहा जाता है? क्या उन्हें 'सर्विंग पार्टी' नहीं कहना चाहिए।" काफी वायरल हुआ था। लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। एक्टर अकसर सीएए और एनआरसी से संबंधित ट्वीट करते रहते हैं।