पुलवामा हमले के बाद पूरे देशभर में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं इस दौरान कई सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया। अब इस मामले में एक्टर जावेद जाफरी का नाम सामने आया है। आलोचनाओं के बाद जावेद जाफरी को पुलवामा हमले पर दिए गए बयान पर माफी मांगनी पड़ी है।
पुलवामा अटैक: जावेद जाफरी ने 'जैश-ए-मोहम्मद' को लेकर दिया था ये बयान, अब मांगनी पड़ी माफी
जावेद जाफरी ने कहा कि 'अगर मेरी राय दूसरे लोगों से अलग है तो फिर इसका मतलब ये नहीं है कि मैं राष्ट्र विरोधी हूं। यह कहना बिल्कुल भी गलत है। निश्चित रूप से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र इस तरह से काम नहीं कर सकता। ये चंद लोग अपनी राय दूसरों पर थोप रहे हैं। अलग राय रखने वालों को दबा रहे हैं। उनकी संख्या कम है लेकिन ये सबसे ज्यादा शोर कर रहे हैं।'
इससे पहले पुलवामा हमले के तुरंत बात जावेद जाफरी ने कहा कि 'वे खुद को 'जैश-ए-मोहम्मद' कहते हैं। पैगंबर के नाम के पीछे छिपना शर्मनाक है। इस्लाम के नाम पर इस तरह के जघन्य, अमानवीय और कायराना हरकतें की जा रही हैं। उन सभी धार्मिक संगठनों और सरकारों पर शर्म आती है जो अब भी चुप्पी साधे हुए हैं।'
They call themselves ‘Jaish e Mohammed’..what a sham..hiding behind the name of the prophet and indulging in such heinous, inhuman and cowardly acts in the name of islam..And shame on all the religious organisations and governments that indirectly support them with their silence
जावेद जाफरी के इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना की गई। जिसकेे बाद उन्होंने ट्वीट किया कि जो भी मेरे ट्वीट से आहत हुए हैं मैं उनसे माफी मांगता हूं। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मेरे शब्दों का चयन ठीक नहीं था। मुझे जज करने से पहले मेरे पहले के ट्वीट्स को पढ़ लें।'
My heartfelt apologies to my friends, followers and fellow Indians who got upset over a tweet of mine. I didn’t mean it the way it was interpreted. It was a wrong choice of words. Please read my earlier tweets on my timeline condemning the terrorists and Pakistan before judging. pic.twitter.com/re85300R9t
जावेद जाफरी से पूछा गया कि क्या वो अपनी राय को लेकर डरे हुए हैं तो उन्होंने कहा कि 'दरअसल जो लोग डरा रहे हैं वो खुद डरे हुए हैं। मैं लोकतंत्र में भरोसा करता हूं।' बता दें कि जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर लगातार सामाजिक मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं।
